Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

महराजगंज वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन का ऐतिहासिक आयोजन, गोंडा वेटरन्स ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

26 Oct 2026, 11:26 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
महराजगंज वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन का ऐतिहासिक आयोजन, गोंडा वेटरन्स ने 6 विकेट से जीता मुकाबला - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

महराजगंज वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन का ऐतिहासिक आयोजन, गोंडा वेटरन्स ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

भैरहवा (नेपाल), 25 अक्टूबर।
डॉ. गौर हरि सिंघानिया यूपी टी-20 लीग वेटरन्स 2026-27 के अंतर्गत आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट लीग मुकाबले में गोंडा वेटरन्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महराजगंज वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन (वीसीए) को 6 विकेट से पराजित कर जीत दर्ज की। रंगशाला स्टेडियम, भैरहवा, नेपाल में खेले गए इस मुकाबले में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। आयोजन के जरिए भारत-नेपाल के बीच खेल संबंधों को मजबूत करने का संदेश भी दिया गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी महराजगंज वेटरन्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 99 रन ही बना सकी। टीम की ओर से कप्तान एवं अध्यक्ष, प्रेस क्लब आफ महराजगंज के अमित त्रिपाठी ने 30 गेंदों पर 20 रन, मयंक श्रीवास्तव ने 17 गेंदों पर 18 रन और अभिषेक जोश्वा ने 40 गेंदों पर 18 रन बनाए।
गोंडा वेटरन्स की ओर से गेंदबाजी में राजेश चंद्र पांडेय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में एक मेडन के साथ महज 9 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। रुखसार खान ने 3 ओवर में 9 रन देकर 2 विकेट और मेराज ने 4 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
100 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोंडा वेटरन्स की टीम ने 19 ओवर में 4 विकेट खोकर 101 रन बना लिए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की जीत में मेराज ने 43 गेंदों पर 39 रन तथा रुखसार खान ने 40 गेंदों पर 33 रन की उपयोगी पारी खेली। कप्तान जहीरुल 22 गेंदों पर 16 रन बनाकर नाबाद रहे। महराजगंज की ओर से जलालुद्दीन, विकास गुप्ता, बिट्टू श्रीवास्तव और अभिषेक जोश्वा ने एक-एक विकेट लिया।

#गणमान्य अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति –

आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में लुम्बिनी प्रांत के शहरी विकास, ऊर्जा, सिंचाई एवं जल आपूर्ति मंत्री संतोष कुमार पांडेय उपस्थित रहे। गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में लुम्बिनी प्रेस क्लब, नेपाल के अध्यक्ष कमल रायमाझी मौजूद रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सुधाकर जायसवाल ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में नेपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स, रुपन्देही के अध्यक्ष सचिन रोक्का, कोषाध्यक्ष धीरज कुमार मल्लिक, महासचिव लक्ष्मी अधिकारी, सचिव गौतम कुमार गुप्ता, सह-कोषाध्यक्ष संतोष शुक्ला तथा सदस्य दिनेश कुमार गुप्ता और रमेश कन्दु बनिया उपस्थित रहे।
इसके अलावा नेपाल भन्सार एजेन्ट संघ के अध्यक्ष मधु पन्थी, सिद्धार्थ उद्योग वाणिज्य संघ के महासचिव कृष्णा प्रसाद अधिकारी, भारत-नेपाल मैत्री संघ के चंद गुप्ता तथा आगाज़ फाउंडेशन के अध्यक्ष वसीम खान भी मौजूद रहे। लुम्बिनी प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष दीपेंद्र और महासचिव प्रकाश की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

#भारत-नेपाल के खेल संबंधों को मजबूत करने की पहल –

कार्यक्रम का मंच संचालन कुलदीप मणि ने किया। इस अवसर पर महराजगंज वीसीए के चेयरमैन संदीप अग्रहरि भी उपस्थित रहे। एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद शाबी जाफरी ने कहा कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य वेटरन खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना, उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना और भारत-नेपाल के बीच खेल संबंधों को और मजबूत बनाना है।
मैच में अंपायर की भूमिका राहुल यादव और कृष्णा कुंवर ने निभाई, जबकि नीतू थापा थर्ड अंपायर रहीं। प्रभात यादव और श्रादिव्या ने स्कोरर की जिम्मेदारी संभाली। वहीं, सुदेश त्रिपाठी ने अपनी कमेंट्री से मुकाबले को रोचक बनाया।
इस तरह भैरहवा में आयोजित यह मुकाबला खेल भावना, आपसी सहयोग और भारत-नेपाल की मैत्री को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

आखिरकार जागा प्रशासन! 🙏 नसीराबाद में खुले में पड़ी देवी प्रतिमाओं को मिट्टी से ढकवाया गया। खबर सामने आने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की।
Rae Bareli26 Oct

आखिरकार जागा प्रशासन! 🙏 नसीराबाद में खुले में पड़ी देवी प्रतिमाओं को मिट्टी से ढकवाया गया। खबर सामने आने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की।

आखिरकार जागा प्रशासन! नसीराबाद में खुले में पड़ी देवी प्रतिमाओं को मिट्टी से ढकवाया गया। खबर सामने आने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!