Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mirzapur

अहरौरा पुलिस द्वारा 32 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन बरामद

08 Oct 2026, 07:26 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
अहरौरा पुलिस द्वारा 32 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन बरामद - मिर्ज़ापुर, उत्तर प्रदेश

पत्रकार संदीप श्रीवास्तव मिर्जापुर रिपोर्टर
दिनांक 08.10.2. 26
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं ।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 08.10.2026 को थाना अहरौरा पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी । पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में थाना अहरौरा पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना अहरौरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम लतीफपुर स्थित वनस्थली विद्यालय के पास से चार पहिया वाहन (UP 32 JB 7185) सवार अभियुक्त अभिनन्दन प्रजापति पुत्र संतोष प्रजापति निवासी खारी जैयपार थाना शिवपुर जनपद वाराणसी को गिरफ्तार किया गया ।

बरामद चार पहिया वाहन की तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखे 32 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अहरौरा पर मु0अ0सं0-207/2026 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन को 207 एमवी एक्ट में सीज करने की कार्यवाही की गयी । *गिरफ्तार अभियुक्त-*
अभिनन्दन प्रजापति पुत्र संतोष प्रजापति निवासी खारी जैयपार थाना शिवपुर जनपद वाराणसी, उम्र 25 वर्ष ।

*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0-207/2026 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर । *वरामदगी विवरण-*
32 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा
तस्करी में प्रयुक्त चार पहिया वाहन संख्या (UP 32 JB 7185)
*पुलिस टीम गिरफ्तार/बरामदगी -*
उप-निरीक्षक आशीष कुमार सिंह मय पुलिस टीम थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर ।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

क्रांतिकारी पत्रकार परिषद ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम एसपी को सौंपा पलिया पत्रकारों के जेल भेजे जाने के मामले में क्रांतिकारी पत्रकार हुए लामबंद
भारतीय सेना के एक जवान की गाड़ी रोककर चालान काटने का मामला अब काफी सुर्खियों में है। परिवहन विभाग की महिला मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर और सेना के जवान के बीच हुई बहस का वीडियो सोशल मीडि
हवाई हमले और ब्लैकआउट से निपटने की तैयारी, महराजगंज में 30 मिनट तक चला राहत-बचाव का अभ्यास
Mahrajganj23 Nov

हवाई हमले और ब्लैकआउट से निपटने की तैयारी, महराजगंज में 30 मिनट तक चला राहत-बचाव का अभ्यास

सायरन बजते ही बुझ गईं कलेक्ट्रेट की लाइटें, हवाई हमले के अलर्ट पर 10 लोगों का रेस्क्यू हवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
32वीं जनपदीय स्काउट-गाइड रैली का भव्य समापन, प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा और अनुशासन की मिसाल
Sonbhadra23 Nov

32वीं जनपदीय स्काउट-गाइड रैली का भव्य समापन, प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा और अनुशासन की मिसाल

23 टीमों ने किया प्रतिभाग, स्काउट वर्ग की 12 और गाइड वर्ग की 11 टीमों ने लिया हिस्सा;…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!