सेवा संकल्प अभियान के तहत अगर में निकली नशा मुक्ति जागरूकता रैली

//समाचार 03//
*सेवा संकल्प अभियान के तहत् आगर में निकली नशामुक्ति जागरूकता रैली*
*21 दिव्यांगजनों को नि:शुल्क उपकरण वितरित*
जिला संवाददाता -पीएल तिवारी
Mo-9993357757
वंदे भारत लाइव टीवी के लिए आगर मालवा
आगर-मालवा, 08 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना के मार्गदर्शन में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, द्वारा सेवा संकल्प अभियान (सेवा मेरा योगदान) एवं मद्य निषेध सप्ताह (02 से 08 अक्टूबर 2026) के तहत जिला स्तरीय नशा मुक्ति रैली, शपथ ग्रहण एवं दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम गुरूवार को आयोजित किया गया ।
इस अवसर पर नशा मुक्ति रैली को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री भेरू सिंह चौहान, श्रीमती मीना स्वर्णकार, एडिशनल एस.पी. श्री रविन्द्र बोयत, एस.डी.एम.
आगर श्री कमल मंडलोई, उप संचालक सामाजिक न्याय श्री मिलिंद ढोके ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली गांधी उपवन से पेट्रोल पम्प होते हुए झण्डा चौक होकर छावनी नाका, नवीन सामुदायिक भवन, कंपनी गार्डन, आगर पर रैली का समापन हुआ।
रैली में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने "नशा मुक्त हो आगर मालवा, नशा मुक्त हो मध्य प्रदेश" के नारे लगाकर आमजनों को जागरूक किया। अतिथियों ने सभी उपस्थितजनों को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई।
इस मौके पर दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस मौके पर अतिथियों ने 21 दिव्यांगजनों को अलग-अलग प्रकार के सहायक उपकरण प्रदान किये।
इनमें आगर के श्री अशोक कुमार को बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसिकल सहित 10 अन्य हितग्राहियों को ट्रायसिकल, 07 अंधत्व छड़ी, व्हील चेयर, रोलेटर आदि उपकरण वितरित किये गए। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, सामाजिक न्याय विभाग एवं दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र का स्टॉफ उपस्थित था।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







