मुख्यमंत्री उद्यमी योजना वित्तीय वर्ष 2025-26के चयनित अभ्यर्थियों के लिए एक दिवसीय अभिमुखीकरण एवं प्रथम किस्त वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया l

उद्योग विभाग, बिहार सरकार द्वारा आज बापू सभागार, पटना में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना (वित्तीय वर्ष 2025-26) के चयनित लाभार्थियों के लिए एक दिवसीय अभिमुखीकरण एवं प्रथम किस्त वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी तथा अध्यक्षता माननीय उद्योग मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने की।
गया जिले में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एमएसएमई केंद्र, गया में किया गया, जहाँ से जिलाधिकारी, गया श्री शशांक शुभांकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। इस अवसर पर के प्रभारी महाप्रबंधक श्री हर्ष वर्धन लाल समेत जिला उद्योग केंद्र, गया अधिकारी, जिले के समस्त पदाधिकारी एवं कर्मिगण भी जिला पदाधिकारी महोदय के साथ मौजूद थे |
कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना (वित्तीय वर्ष 2025-26) के 4,800 चयनित लाभार्थियों को प्रथम किस्त की राशि हस्तांतरित की। पूर्व के चरणों में चयनित लाभार्थियों को द्वितीय एवं तृतीय किस्त भी दी गई। इस प्रकार कुल 7,000 से अधिक लाभार्थियों के बैंक खातों में सहायता राशि अंतरित की गई।
उद्यमियों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से माननीय मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी जिलों में एमएसएमई केंद्रों का उद्घाटन किया। इसी क्रम में गया में भी एमएसएमई केंद्र का शुभारंभ हुआ। राज्य के एमएसएमई क्षेत्र को नई गति देने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण पहलों का भी अनावरण किया गया।
इस अवसर पर बिहार एमएसएमई नीति 2026, मुख्यमंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम क्लस्टर विकास कार्यक्रम (CM-CDP) 2026 तथा सूक्ष्म एवं लघु उद्यम सुविधा परिषद नियमावली (MSEFC) 2026 की पुस्तिकाओं का विमोचन किया गया।
कार्यक्रम को माननीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री मो. जमा खान, माननीय पिछड़ा एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री श्रीमती रमा निषाद, माननीय अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री श्री लखेन्द्र कुमार रोशन तथा उद्योग विभाग के सचिव श्री कुंदन कुमार ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह, संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, बियाडा के प्रबंध निदेशक श्री नवीन कुमार, निदेशक, एमएसएमई श्री अमन समीर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, उद्यमी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
रिपोर्टर -त्रिलोकी नाथ गयाजी बिहार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







