जिला प्रमुख चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज पुलिस पहुंची रेड स्टोन होटल
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


#भरतपुर : जिला प्रमुख चुनाव से पहले धौलपुर में सियासी हलचल तेज, रेड स्टोन होटल पहुंची पुलिस; विजयी प्रत्याशियों के परिजनों ने दी थी शिकायत,
धौलपुर। जिला प्रमुख चुनाव से पहले धौलपुर में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। शहर स्थित रेड स्टोन होटल में पुलिस के पहुंचने से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई। जानकारी के अनुसार होटल में जिला परिषद के विजयी प्रत्याशियों के मौजूद होने की सूचना के बाद उनके परिजनों की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम शिकायतकर्ता परिजनों के साथ होटल पहुंची।
बताया जा रहा है कि होटल में कांग्रेस के जिला परिषद के विजयी प्रत्याशी ठहरे हुए हैं। जिला प्रमुख चुनाव से ठीक पहले पुलिस के होटल पहुंचने की घटना को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। मौके पर पुलिस की मौजूदगी और परिजनों की शिकायत ने चुनावी माहौल को और गर्मा दिया है।
हालांकि, परिजनों की ओर से की गई शिकायत की विस्तृत जानकारी और पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। जिला प्रमुख पद के चुनाव से पहले सामने आए इस घटनाक्रम के बाद सभी की निगाहें पुलिस की अगली कार्रवाई और राजनीतिक घटनाक्रम पर टिकी हैं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बेतनटी, 25/11: पवित्र रास पूर्णिमा के अवसर पर मयूरभंज जिले के बेतनटी की अग्रणी सेवा संस्था "आम गां…
पूरी खबर पढ़ें →
#भरतपुर जिला प्रमुख चुनाव आज: क्रॉस वोटिंग नहीं हुई तो कांग्रेस का बोर्ड बनना तय, 31 में से…
पूरी खबर पढ़ें →
मऊ : कोपागंज नगर पंचायत के छठ पोखरे के निर्माण कार्य में गुणवत्ता विहीन सामग्री और अधूरा कार्य…
पूरी खबर पढ़ें →
16 दिन बाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे सांसद बीडी शर्मा, तो छलका परिजनों का दर्द, फूटा आक्रोश…
पूरी खबर पढ़ें →
16 दिन बाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे सांसद बीडी शर्मा, तो छलका परिजनों का दर्द, फूटा आक्रोश…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्य प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी जाने की…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।