आउटसोर्स कर्मचारियों को बड़ी राहत, मुख्यमंत्री डॉ यादव ने नौकरी से हटाने की चर्चाओं पर लगाया विराम
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्य प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी जाने की आशंकाओं के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश के किसी भी आउटसोर्स कर्मचारी को नौकरी से बाहर नहीं किया जाएगा। उनकी नियुक्ति को लेकर मौजूदा व्यवस्था जारी रहेगी।
मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त किए जाने की खबरों को भ्रामक बताया है। दरअसल, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के एक आदेश के बाद आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट मंडराने लगा था।
आदेश में वित्त विभाग के दिशा-निर्देशों के तहत 31 मार्च 2027 तक नियमित पदों के विरुद्ध नियुक्त आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करने की कार्रवाई पूरी करने को कहा गया था। इसमें केवल चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को छूट दी गई थी।
बाकी श्रेणियों में आउटसोर्स सेवाएं समाप्त कर जरूरत के अनुसार नियमित भर्ती की तैयारी थी। अब मुख्यमंत्री के बयान से कर्मचारियों को राहत मिली है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि 29 नवंबर…
पूरी खबर पढ़ें →
सड़क हादसे में घायल व्यापारी रवि गुप्ता उर्फ लल्ला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़। -…
पूरी खबर पढ़ें →
डॉ अनिल दुबे इंदौर रिपोर्टर। शहर की प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्था पोदार इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर के प्राचार्य श्री सुधीर…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर हरियाणा…
पूरी खबर पढ़ें →
पांढुर्णा के 50 विद्यार्थियों ने किया भोपाल के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संस्थानों का शैक्षणिक भ्रमण आधुनिक प्रयोगशालाओं और वैज्ञानिक…
पूरी खबर पढ़ें →
*अब नहीं हो पाएगी पानी की चोरी सिंचाई विभाग!* *नहर पर अवैध पंपों पर चला विभाग का डंडा,…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।