Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kurukshetra

मुख्यमंत्री सैनी ने श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेककर लिया आशीर्वाद, कहा- गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत

25 Nov 2026, 12:32 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मुख्यमंत्री सैनी ने श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेककर लिया आशीर्वाद, कहा- गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत - KURUKSHETRA, हरियाणा

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार देर शाम को अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) में माथा टेककर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण भी उनके साथ मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने पवित्र गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होकर प्रदेश, देश और समस्त मानवता की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रकाश पर्व पर देश-विदेश में रहने वाली समस्त संगत को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रथम पातशाही श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं किसी एक धर्म, समाज या कालखंड तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे संपूर्ण मानवता के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रही हैं। गुरु साहिब ने अपने जीवन और विचारों के माध्यम से समाज को सत्य, सेवा, समानता, प्रेम और आपसी सद्भाव का मार्ग दिखाया।

उनकी शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जितनी उस समय थीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने समाज में व्याप्त जाति-पाति, ऊंच-नीच और भेदभाव जैसी कुरीतियों को चुनौती दी।

उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि परमात्मा की बनाई इस दुनिया में प्रत्येक मनुष्य समान है। किसी भी व्यक्ति के साथ जाति, धर्म, वर्ग अथवा सामाजिक स्थिति के आधार पर भेदभाव नहीं होना चाहिए।

गुरु साहिब ने मानवता की सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताते हुए समाज को मिल-जुलकर रहने और जरूरतमंदों की सहायता करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी का जीवन हमें सिखाता है कि सच्चा धर्म केवल धार्मिक अनुष्ठानों तक सीमित नहीं है, बल्कि अच्छे कर्म, ईमानदारी, परोपकार और दूसरों के प्रति संवेदनशीलता में निहित है।

उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत किया जा सकता है। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने भी प्रकाश पर्व के अवसर पर श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने को सौभाग्य का विषय बताया।

उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी की तीन प्रमुख शिक्षाएं—'किरत करो, नाम जपो और वंड छको'—मानव जीवन को सही दिशा देने वाली हैं। ईमानदारी से मेहनत करना, प्रभु का स्मरण करना और अपनी कमाई में से जरूरतमंदों के साथ बांटकर खाना ही गुरु साहिब की शिक्षाओं का मूल संदेश है।

कल्याण ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने पूरी मानवता को एकता, समानता और सेवा का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं समाज को जोड़ने और आपसी विश्वास को मजबूत करने का काम करती हैं।

आज आवश्यकता है कि हम इन आदर्शों को केवल अपने विचारों तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें अपने दैनिक जीवन और व्यवहार में भी अपनाएं। मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने इस पावन अवसर पर पंजाब एवं हरियाणा सहित पूरे देश के परिवारजनों और नागरिकों के लिए सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की अरदास की।

उन्होंने सभी संगत को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देते हुए वाहेगुरु जी से समस्त मानवता पर अपनी कृपा बनाए रखने की कामना की।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र से पहले आज BJP-कांग्रेस ने बुलाई अहम बैठकें, सत्ता पक्ष और विपक्ष तैयार करेंगे अपनी रणनीति
शादी से संपत्ति के बंटवारे तक एक कानून की तैयारी, हरियाणा में यूसीसी का मसौदा तैयार
Kurukshetra25 Nov

शादी से संपत्ति के बंटवारे तक एक कानून की तैयारी, हरियाणा में यूसीसी का मसौदा तैयार

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण…

पूरी खबर पढ़ें →
गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर भक्तिमय हुआ बलौदाबाजार, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब
Balodabazar-Bhatapara25 Nov

गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर भक्तिमय हुआ बलौदाबाजार, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर भक्तिमय हुआ बलौदाबाजार, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब प्रभात…

पूरी खबर पढ़ें →
ચોટીલા નજીક આણંદપર ચોકડી પાસેથી 34,800 બિયર ટીન ભરેલો ટ્રક ઝડપાયો, રૂ. 58.55 લાખનો મુદ્દામાલ કબજે
Surendranagar25 Nov

ચોટીલા નજીક આણંદપર ચોકડી પાસેથી 34,800 બિયર ટીન ભરેલો ટ્રક ઝડપાયો, રૂ. 58.55 લાખનો મુદ્દામાલ કબજે

રાજકોટ રેન્જ SOGની કાર્યવાહીથી દારૂની હેરાફેરીનો પર્દાફાશ, એકની અટકાયત અને ત્રણ શખ્સો વોન્ટેડ જાહેર ચોટીલા: સુરેન્દ્રનગર જિલ્લાના ચોટીલા…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Chandauli25 Nov

वाराणसी के रामनगर में ट्रक से 199 पेटी अवैध शराब बरामद, 2,388 बोतल जब्त

वाराणसी के रामनगर में ट्रक से 199 पेटी अवैध शराब बरामद, 2,388 बोतल जब्तरामनगर थाना पुलिस ने मंगलवार…

पूरी खबर पढ़ें →
झारखंड आंदोलनकारी शहीद शक्ति नाथ महतो का शहादत दिवस 28 नवंबर को मनाया जाएगा । धनबाद के तेतुलमुड़ी बस्ती और टाटा सिजुआ स्थित समाधि स्थल पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी
error: Content is protected !!