Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kurukshetra

शादी से संपत्ति के बंटवारे तक एक कानून की तैयारी, हरियाणा में यूसीसी का मसौदा तैयार

25 Nov 2026, 10:10 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
शादी से संपत्ति के बंटवारे तक एक कानून की तैयारी, हरियाणा में यूसीसी का मसौदा तैयार - KURUKSHETRA, हरियाणा

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana

हरियाणा में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। राज्य विधि आयोग ने इसका विस्तृत मसौदा विधेयक तैयार कर लिया है। प्रस्तावित संहिता के दायरे में विवाह, तलाक, भरण-पोषण, बच्चों की अभिरक्षा, उत्तराधिकार और लिव-इन संबंधों को शामिल किया गया है। इसके लागू होने पर हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई समेत सभी धर्मों के नागरिकों के लिए इन मामलों में समान कानूनी प्रावधान लागू करने का रास्ता खुलेगा। मसौदे को हरियाणा राज्य विधि आयोग ने तैयार कर मुख्य सचिव और गृह विभाग को भेज दिया है। अब राज्य सरकार इस पर विचार कर अंतिम निर्णय लेगी। सरकार की मंजूरी के बाद इसे विधानसभा में विधेयक के रूप में लाया जा सकता है। इस प्रस्ताव का प्रमुख उद्देश्य विवाह और पारिवारिक मामलों में अलग-अलग धार्मिक कानूनों के स्थान पर एक समान कानूनी ढांचा तैयार करना है

60 दिन में विवाह का पंजीकरण कराना होगा अनिवार्य
प्रस्तावित यूसीसी में विवाह के पंजीकरण को सबसे महत्वपूर्ण प्रावधानों में शामिल किया गया है। संहिता लागू होने के बाद हरियाणा में होने वाले प्रत्येक विवाह का 60 दिन के भीतर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। हरियाणा का निवासी यदि दूसरे राज्य में विवाह करता है तो उसके लिए भी पंजीकरण की बाध्यता रहेगी।
धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह करने की स्वतंत्रता बरकरार रहेगी, लेकिन विवाह का सरकारी रिकॉर्ड दर्ज कराना जरूरी होगा। विशेष विवाह अधिनियम 1954 के तहत होने वाली शादियां भी प्रस्तावित संहिता के दायरे में रहेंगी। मसौदे में 11 अप्रैल 2008 से संहिता लागू होने की तारीख के बीच हुए अपंजीकृत विवाहों को एक साल के भीतर पंजीकृत कराने का प्रस्ताव है। इससे पहले हुए विवाहों के लिए पंजीकरण अनिवार्य नहीं होगा।
तलाक के लिए भी सभी धर्मों में समान आधार
मसौदे में तलाक के आधारों को एक समान रखने का प्रस्ताव है। इसमें व्यभिचार, क्रूरता, लगातार दो साल तक परित्याग, धर्म परिवर्तन, गंभीर मानसिक बीमारी, संक्रामक यौन रोग, संन्यास लेने और सात साल तक जीवित होने की जानकारी नहीं मिलने जैसी परिस्थितियों को तलाक का आधार बनाया गया है। इसके अलावा एक से अधिक विवाह करना और अदालत के भरण-पोषण संबंधी आदेश का कम से कम एक साल तक पालन नहीं करना भी तलाक का आधार हो सकता है। पति द्वारा दुष्कर्म या अन्य अप्राकृतिक यौन अपराध किए जाने की स्थिति में पत्नी को भी तलाक मांगने का अधिकार देने का प्रस्ताव है।
आपसी सहमति से तलाक में एक साल अलग रहना जरूरी
आपसी सहमति से तलाक लेने के लिए पति-पत्नी को कम से कम एक साल तक अलग रहना होगा। इसके बाद दोनों की सहमति से तलाक की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी। प्रस्ताव के अनुसार, पहली संयुक्त याचिका के छह महीने बाद और 18 महीने के भीतर दूसरी संयुक्त अर्जी दाखिल करनी होगी। हालांकि, असाधारण परिस्थितियों में अदालत को एक साल अलग रहने और छह महीने की प्रतीक्षा अवधि में छूट देने का अधिकार होगा। तलाक या विवाह को शून्य घोषित करने का फैसला अंतिम होने के बाद ही दोनों पक्ष दोबारा विवाह कर सकेंगे। मसौदे में दोबारा विवाह के लिए हलाला जैसी किसी शर्त का प्रावधान नहीं रखा गया है।
पति हो या पत्नी, आर्थिक रूप से कमजोर पक्ष को मिलेगा गुजारा भत्ता
प्रस्तावित कानून में भरण-पोषण के अधिकार को केवल पत्नी तक सीमित नहीं रखा गया है। आर्थिक रूप से कमजोर पति या पत्नी अदालत में मुकदमा लंबित रहने के दौरान अंतरिम गुजारा भत्ता और मुकदमे का खर्च मांग सकेंगे। तलाक के बाद अदालत स्थायी भरण-पोषण देने का आदेश भी पारित कर सकेगी। मसौदे में यह भी स्पष्ट किया गया है कि पत्नी को मिलने वाला मेहर, डावर और स्त्रीधन उसके भरण-पोषण के अधिकार से अलग रहेगा। यानी इन संपत्तियों या रकम के आधार पर उसके गुजारा भत्ते के अधिकार को समाप्त नहीं किया जा सकेगा।
बच्चों की परवरिश और संपत्ति के अधिकार पर भी समान व्यवस्था
बच्चों की अभिरक्षा, देखभाल, शिक्षा और उनके भरण-पोषण से जुड़े मामलों में अदालत को निर्णय लेने का अधिकार देने का प्रस्ताव है। वहीं उत्तराधिकार और संपत्ति के बंटवारे में भी समान कानूनी व्यवस्था बनाने की बात कही गई है। आयोग के मसौदे में बेटियों के संपत्ति संबंधी अधिकारों को सुरक्षित करने और महिलाओं को समान कानूनी अधिकार उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है। लिव-इन संबंधों को भी प्रस्तावित संहिता के दायरे में शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य ऐसे संबंधों को कानूनी पहचान और उनसे जुड़े पक्षों के अधिकारों को कानूनी संरक्षण उपलब्ध कराना है।
उत्तराखंड के बाद हरियाणा में भी पहल

समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में उत्तराखंड पहले ही कदम उठा चुका है। वहां 27 जनवरी 2025 को यूसीसी लागू किया गया था। गुजरात, असम और मध्य प्रदेश की विधानसभाओं में भी इससे संबंधित विधेयक पारित किए जा चुके हैं। गोवा में पुर्तगाली नागरिक संहिता के तहत पहले से समान नागरिक कानून व्यवस्था लागू है।
हरियाणा में अब विधि आयोग द्वारा मसौदा तैयार कर सरकार को भेजे जाने के बाद आगे की प्रक्रिया राज्य सरकार के निर्णय पर निर्भर करेगी।
आयोग अध्यक्ष बोले—सभी तथ्यों और कानूनों का अध्ययन कर तैयार किया मसौदा

हरियाणा राज्य विधि आयोग के अध्यक्ष एचएस भल्ला के अनुसार, सभी तथ्यों और संबंधित कानूनों का अध्ययन करने के बाद समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार किया गया है। इसे मुख्य सचिव और गृह विभाग को भेज दिया गया है। अब इस पर अंतिम निर्णय राज्य सरकार को लेना है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Chandauli25 Nov

वाराणसी के रामनगर में ट्रक से 199 पेटी अवैध शराब बरामद, 2,388 बोतल जब्त

वाराणसी के रामनगर में ट्रक से 199 पेटी अवैध शराब बरामद, 2,388 बोतल जब्तरामनगर थाना पुलिस ने मंगलवार…

पूरी खबर पढ़ें →
झारखंड आंदोलनकारी शहीद शक्ति नाथ महतो का शहादत दिवस 28 नवंबर को मनाया जाएगा । धनबाद के तेतुलमुड़ी बस्ती और टाटा सिजुआ स्थित समाधि स्थल पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी
माननीय मुख्यमंत्री व माननीय विधायक गांडेय पहुंचे धनबाद उपायुक्त तथा एसएसपी ने किया स्वागत, जिला प्रशासन की ओर से दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
Dhanbad25 Nov

माननीय मुख्यमंत्री व माननीय विधायक गांडेय पहुंचे धनबाद उपायुक्त तथा एसएसपी ने किया स्वागत, जिला प्रशासन की ओर से दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

जिला जनसम्पर्क कार्यालय धनबाद दिनांक- 24 नवंबर 2026 माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन तथा माननीय विधायक गांडेय श्रीमती…

पूरी खबर पढ़ें →
झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन धनबाद द्वारा आज आयोजित होगी भव्य ‘कैनवास चित्रकला प्रदर्शनी’ (Canvas of Dhanbad)
Dhanbad25 Nov

झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन धनबाद द्वारा आज आयोजित होगी भव्य ‘कैनवास चित्रकला प्रदर्शनी’ (Canvas of Dhanbad)

जिला जनसम्पर्क कार्यालय धनबाद दिनांक- 24 नवंबर 2026 झारखंड स्थापना दिवस के पावन अवसर पर युवा कलाकारों की…

पूरी खबर पढ़ें →
कटनी रेलवे स्टेशन के आउटर में 9 सीसीटीवी कैमरों की फाइबर केबल काटी, लाइव प्रसारण ठप पुराने पार्सल ऑफिस के पास तीन स्थानों पर मिली कटी केबल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; जीआरपी ने
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर यातायात पुलिस का शिकंजा, 30 चालकों से 22 हजार रुपये समन शुल्क वसूला ड्रिंक एंड ड्राइव के दो मामलों में धारा 185 के तहत कार्रवाई, एसपी अभिनय विश्वकर्म
error: Content is protected !!