Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Katni

कटनी रेलवे स्टेशन के आउटर में 9 सीसीटीवी कैमरों की फाइबर केबल काटी, लाइव प्रसारण ठप पुराने पार्सल ऑफिस के पास तीन स्थानों पर मिली कटी केबल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; जीआरपी ने

24 Nov 2026, 11:35 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कटनी रेलवे स्टेशन के आउटर में 9 सीसीटीवी कैमरों की फाइबर केबल काटी, लाइव प्रसारण ठप पुराने पार्सल ऑफिस के पास तीन स्थानों पर मिली कटी केबल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; जीआरपी ने - कटनी, मध्य प्रदेश

कटनी रेलवे स्टेशन के आउटर में 9 सीसीटीवी कैमरों की फाइबर केबल काटी, लाइव प्रसारण ठप

पुराने पार्सल ऑफिस के पास तीन स्थानों पर मिली कटी केबल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; जीआरपी ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शुरू की जांच

कटनी। रेलवे स्टेशन के आउटर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए अज्ञात शरारती तत्वों ने 9 सीसीटीवी कैमरों की मुख्य फाइबर केबल काट दी। मंगलवार को कंट्रोल रूम की स्क्रीन पर अचानक सभी कैमरों का लाइव प्रसारण बंद होने से रेलवे और जीआरपी महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही जीआरपी और रेलवे के तकनीकी अमले ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुराने पार्सल ऑफिस के पास तीन अलग-अलग स्थानों पर फाइबर केबल क्षतिग्रस्त मिली।

आउटर क्षेत्र में पहले भी हो चुकी हैं वारदातें

जानकारी के अनुसार कटनी रेलवे स्टेशन के आउटर क्षेत्र में सिग्नल नहीं मिलने अथवा अन्य तकनीकी कारणों से कई बार ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो जाती है या ट्रेनें कुछ समय के लिए रुक जाती हैं। इसी स्थिति का फायदा उठाकर पूर्व में यात्रियों के मोबाइल झपटने, सामान चोरी करने और संदिग्ध लोगों के जमावड़े जैसी घटनाएं सामने आती रही हैं।

इन घटनाओं पर अंकुश लगाने और संदिग्धों की पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रेलवे द्वारा आउटर क्षेत्र में हाई-रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, ताकि पूरे क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

सुनियोजित तरीके से केबल काटे जाने की आशंका

एक साथ 9 सीसीटीवी कैमरों का लाइव प्रसारण बंद होने से आउटर क्षेत्र की निगरानी व्यवस्था प्रभावित हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि किसी बड़ी चोरी या अन्य वारदात को अंजाम देने की नीयत से सुनियोजित तरीके से फाइबर केबल काटी गई हो। इसके पीछे नशेड़ियों अथवा असामाजिक तत्वों की भूमिका होने की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि, वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

जीआरपी ने शुरू की जांच, फुटेज खंगाले जा रहे

पुलिस के मुताबिक, पुराने पार्सल ऑफिस के पास तीन स्थानों पर केबल कटने की पुष्टि हुई है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के क्षेत्रों में लगे अन्य सक्रिय सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि केबल काटने वालों की पहचान की जा सके।

वहीं रेलवे की तकनीकी टीम क्षतिग्रस्त फाइबर केबल की मरम्मत कर सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था को जल्द से जल्द बहाल करने में जुटी हुई है।

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल: रेलवे स्टेशन के आउटर जैसे संवेदनशील क्षेत्र में एक साथ 9 कैमरों का बंद होना सुरक्षा के लिहाज से गंभीर मामला है। अब देखना होगा कि जांच में आरोपियों की पहचान कब तक होती है और निगरानी व्यवस्था कितनी जल्दी बहाल की जाती है।

—

रिपोर्ट—राकेश निषाद
AIMA MEDIA-24×7 — जन जन की आवाज़
वंदे भारत लाईव न्यूज
📱 7509747686

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष का संकल्प
Uttar Bastar Kanker24 Nov

आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष का संकल्प

रिपोर्टर -विनोद उयके दुर्गूकोंदल। रायपुर में सर्व आदिवासी समाज की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुईं विधायक सावित्री मनोज…

पूरी खबर पढ़ें →
वैर आसमान से गिरी बर्फ की सिल्ली बनी कौतूहल का विषय #वैर: खेत में अचानक आसमान से गिरी बर्फ की सिल्ली, गांव में मचा कौतूहल; देखने के लिए जुटी ग्रामीणों की भीड़, भरतपुर जिले के वैर
शिवनाथ की महाआरती और दीपदान से जगमगाया मदकू द्वीप, 26 वर्षों से जीवंत है नदी संरक्षण की परंपरा
Mungeli24 Nov

शिवनाथ की महाआरती और दीपदान से जगमगाया मदकू द्वीप, 26 वर्षों से जीवंत है नदी संरक्षण की परंपरा

शिवनाथ की महाआरती और दीपदान से जगमगाया मदकू द्वीप, 26 वर्षों से जीवंत है नदी संरक्षण की परंपरा…

पूरी खबर पढ़ें →
राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम भरतपुर की ब्लाक कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न
Bharatpur24 Nov

राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम भरतपुर की ब्लाक कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न

*राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम भरतपुर की ब्लाक कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न* भरतपुर 24.11.26। राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम की…

पूरी खबर पढ़ें →
9 दिसंबर को होगी पुलिस आरक्षक भर्ती की परीक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
Sagar24 Nov

9 दिसंबर को होगी पुलिस आरक्षक भर्ती की परीक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्यप्रदेश में पुलिस आरक्षक (जीडी) सीधी भर्ती परीक्षा 2026…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!