राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम भरतपुर की ब्लाक कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न

*राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम भरतपुर की ब्लाक कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न*
भरतपुर 24.11.26। राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम की ब्लाक कार्यकारिणी का निर्वाचन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय एसबीके भरतपुर में किया गया ।
जिलाध्यक्ष होतीलाल जैमन ने बताया कि शहर भरतपुर ब्लॉक से बलबीर शर्मा अध्यक्ष एवं घनश्याम शर्मा मंत्री, बृजेश कुमार तिवारी सभाध्यक्ष, छगनलाल जैन उपसभाध्यक्ष, अनूप सिंह कार्यकारी अध्यक्ष ,राजेश शर्मा कोषाध्यक्ष, दीपक कुमार सदस्य अध्यापक, विवेक शर्मा जिला महासमिति सदस्य रतन शर्मा जिला महासमिति सदस्य रवि कुमार शिवहरे जिला महासमिति सदस्य याचना शर्मा जिला महासमिति सदस्य लोकेंद्र कुमार प्रदेश महासमिति सदस्य उषा देवी प्रदेश महासमिति सदस्य चुने गए ।
ब्लॉक सेवर की कार्यकारिणी में मनोज कुमार शर्मा अध्यक्ष ,गौरव शर्मा मंत्री, मुकेश शर्मा कोषाध्यक्ष, जितेंद्र कुमार सदस्य व्याख्याता, मिथिलेश वरिष्ठ अध्यापक सदस्य, पूजा कुमारी सदस्य महिला शिक्षिका, ब्रजलता मुद्गल संरक्षक, सुधीर कटारा जिला महा समिति सदस्य, भरतेश कुमार जिला महासमिति सदस्य, यदुवीरसिंह जिला महासमिति सदस्य चुने गए ।
ब्लॉक उच्चैन से लोकेश कुमार अध्यक्ष ,विष्णु दत्त शर्मा मंत्री, प्रवीण कुमार कोषाध्यक्ष, जितेंद्र कुमार जिला महासमिति सदस्य चुने गये।
प्रांतीय संरक्षक अशोक पाराशर और श्याम सिंह जघीना एवं वरिष्ठ सदस्यों द्वारा सियाराम संघ की रीति नीतियों का प्रचार प्रसार कर अधिकाधिक शिक्षकों को संगठन से जोड़ने पर विशेष बल दिया गया ।
साथ ही शिक्षक भर्ती 2022 के पुनः परिणाम से संबंधित शिक्षकों के शीघ्र वेतन नियमितीकरण और स्थाईकरण से संबंधित चर्चा की गई। शिक्षकों के पिछले 6 माह से उपार्जित अवकाश का भुगतान शीघ्र करवाने के लिए उच्च अधिकारियों से कार्रवाई करवा कर भुगतान करवाने का निर्णय लिया गया।
निर्वाचन में सियाराम संघ के संरक्षक मंडल के सदस्य वीदोराम शर्मा मुकेश पाराशर वीरेंद्र चौधरी तथा प्रांतीय कार्यकारिणी से गजेंद्र सिंह ,उषा देवी, निर्वाचन अधिकारी लोकेंद्र शर्मा ,विवेक शर्मा याचना शर्मा , कृष्ण वीर सिंह एवं सुधीर कटारा एवं बयाना जिलाध्यक्ष कृष्ण सिंह बैसला, जगदीश कटारा प्रधानाचार्य जिलाध्यक्ष होतीलाल जैमन ब्लाक कार्यकारिणी से राजेश शर्मा लोकेंद्र जैन छगन जैन सुधीर कटारा, भरतेश जैमन, मुरारीलाल शर्मा आदि उपस्थित थे।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






