शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर यातायात पुलिस का शिकंजा, 30 चालकों से 22 हजार रुपये समन शुल्क वसूला ड्रिंक एंड ड्राइव के दो मामलों में धारा 185 के तहत कार्रवाई, एसपी अभिनय विश्वकर्म

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर यातायात पुलिस का शिकंजा, 30 चालकों से 22 हजार रुपये समन शुल्क वसूला
ड्रिंक एंड ड्राइव के दो मामलों में धारा 185 के तहत कार्रवाई, एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में यातायात पुलिस का सघन चेकिंग अभियान
कटनी। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से कटनी यातायात पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए दो चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। वहीं, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 30 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 22 हजार रुपये समन शुल्क वसूला गया।
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा (आईपीएस), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य तथा उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
ड्रिंक एंड ड्राइव के दो मामलों में कार्रवाई
चेकिंग अभियान के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते पाए जाने पर वाहन क्रमांक MP-09-BX-2180 के चालक आकाश सिंह यादव तथा वाहन क्रमांक MP-21-ZJ-2586 के चालक विनय डुमार के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।
यातायात नियम तोड़ने वालों पर भी सख्ती
यातायात पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान में नियमों का उल्लंघन करने वाले 30 वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई। इनसे कुल 22 हजार रुपये समन शुल्क वसूला गया। पुलिस का उद्देश्य वाहन चालकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम करना है।
यातायात पुलिस की टीम रही सक्रिय
यह कार्रवाई थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर के नेतृत्व में की गई। अभियान में रक्षित निरीक्षक अंजू लकड़ा, उप निरीक्षक शशिभूषण दुबे, सहायक उप निरीक्षक संदीप बाल्मीकि, आरक्षक दीपक सिंह, आरक्षक अभिनव शुक्ला एवं सैनिक सुरेंद्र निगम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
नशे में वाहन न चलाएं, सुरक्षित रहें
यातायात पुलिस ने नागरिकों को समझाइश देते हुए कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने से चालक की निर्णय लेने की क्षमता, प्रतिक्रिया समय और वाहन पर नियंत्रण प्रभावित होता है। ऐसी लापरवाही स्वयं चालक के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा बन सकती है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शराब पीकर वाहन चलाने, तेज गति से वाहन दौड़ाने, बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि नशे की हालत में स्वयं वाहन न चलाएं और न ही किसी अन्य व्यक्ति को वाहन चलाने दें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
रिपोर्ट—राकेश निषाद
AIMA MEDIA-24×7 — जन जन की आवाज़
वंदे भारत लाईव न्यूज
📱 7509747686
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







