Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने बूथ स्तर तक पहुंचे सूचना – अविराज सिंह

25 Nov 2026, 12:32 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने बूथ स्तर तक पहुंचे सूचना - अविराज सिंह - सागर, मध्य प्रदेश

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि 29 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा सागर आ रहे हैं।

वे जिला मुख्यालय पर आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में खुरई विधानसभा क्षेत्र से कम से कम 10 हजार लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है।

यह संख्या न्यूनतम लक्ष्य है और प्रयास रहेगा कि इससे भी अधिक संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन पदयात्रा में शामिल हों। सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ और शक्ति केंद्रों तक कार्यक्रम की सूचना पहुंचाएं तथा अधिक से अधिक लोगों को सागर ले जाने की तैयारी अभी से शुरू करें, ताकि जे.पी.

नड्डा का कार्यक्रम ऐतिहासिक और सफल बन सके। इसी उद्देश्य से मालथौन, बरोदिया कलां और बांदरी मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठकें विधायक कार्यालयों में आयोजित कर कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई।

बैठकों में बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों और प्रमुख कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में प्रत्येक कार्यकर्ता और नागरिक तक 29 नवंबर के कार्यक्रम की सूचना पहुंचाएं। हर बूथ और शक्ति केंद्र के व्हाट्सएप समूहों में सूचना प्रसारित की जाए तथा कार्यकर्ता आपस में संपर्क कर अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करें।

सागर जिले के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में खुरई विधानसभा की प्रभावी भागीदारी सभी कार्यकर्ताओं की सामूहिक जिम्मेदारी है। अविराज सिंह ने कहा कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

खुरई विधानसभा क्षेत्र में पूर्व में पांच दिवसीय कलश यात्रा संपन्न हो चुकी है। इसी क्रम में 26 नवंबर से 15 जनवरी तक समरसता अभियान के अंतर्गत छात्रावास संपर्क अभियान चलाया जाएगा।

पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता छात्रावासों में जाकर विद्यार्थियों से संपर्क करेंगे तथा संत रविदास जी महाराज के जीवन, विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश से उन्हें परिचित कराएंगे। उनके संदेश ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ और शिक्षा के महत्व को विद्यार्थियों तक पहुंचाते हुए इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची सुदृढ़ीकरण एवं पुनरीक्षण का कार्य 11 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक चल रहा है। आगामी 5 और 6 दिसंबर को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित होंगे।

कार्यकर्ता मतदाता सूची का परीक्षण कर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम जुड़ने से वंचित न रहे। जिन मतदाताओं के नाम छूट गए हैं, उनके नाम जुड़वाने और आवश्यक संशोधन कराने की प्रक्रिया पूरी कराई जाए।

एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के नाम भी मतदाता सूची में जोड़ने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए बूथ अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखते हुए नए युवा मतदाताओं के नाम प्राथमिकता से जुड़वाने का प्रयास करें।

अविराज सिंह ने कहा कि जनसेवा की इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए उनके जन्मदिवस के अवसर पर 26, 27 और 28 नवंबर को होटल दीपाली के सिग्नेचर हॉल में सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसकी टैगलाइन ‘जीवन रक्षा का महायज्ञ’ रखी गई है।

उन्होंने बताया कि पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह की प्रेरणा से उन्होंने भी अपने जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित करने का संकल्प लिया है। पिछले 12 वर्षों में श्री भूपेन्द्र सिंह के प्रयासों से लगभग 16,600 यूनिट रक्त एकत्रित कर सरकारी ब्लड बैंकों को उपलब्ध कराया गया है, जबकि उनके स्वयं के पहले रक्तदान शिविर में 570 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ था।

भूपेन्द्र भैया रक्त सेवा हेल्पलाइन के माध्यम से अब तक 2,240 जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं, युवाओं और नागरिकों से रक्तदान शिविर में पहुंचकर सहभागी बनने तथा जरूरतमंदों का जीवन बचाने के इस अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में अशोक सिंह बामोरा, अरविंद लोधी मंडल अध्यक्ष मालथोन, जयंत सिंह बुंदेला नपा अध्यक्ष, पुष्पेंद्र परिहार जिला अध्यक्ष, रामकुमार बघेल, मनोहर सोनी, रावराजा राजपूत, जाहर सिंह अहिरवार, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष, प्रमोद तिवारी, दुरग सिंह परिहार, शंभूदयाल मिश्रा, पुष्पेंद्र तिवारी, प्रदीप पाठक, बलवीर सिंह जनपद उपाध्यक्ष, देवेंद्र सिंह बुंदेला, हरपू आदिवासी, रानी बुंदेला, शिवराज सिंह राजपूत, अशोक यादव, केके अहिरवार, गोलू राय, राघवेंद्र परिहार, हाकम राजपूत, हीरूराजा राजपूत, आकाश जैन, सोनू वाल्मीकि, वीरसिंह यादव, देवेंद्र जैन, इरफान खान, नीतेश यादव मंडल अध्यक्ष, चुन्नीलाल कुशवाहा नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि, निरंजन ठाकुर दयाराम चौरसिया, बलराम ठाकुर अजमेर कुशवाहा, कंछेदी सिंह, खुशालचंद्र जैन, कैलाश घोषी, हरिनारायण कुशवाहा, शिवलाल अहिरवार, रविंद्र ठाकुर, उदय राज लोधी, मनीराम लोधी, दीवानसिंह जाट, प्रदीप यादव, अभय लोधी, मनोहर जाट, तोरण राय उपस्थिति रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पादुरना के 50 विद्यार्थियों ने किया भोपाल के प्रतिष्ठत वैज्ञानिक संस्थानों का शैक्षणिक भ्रमण
Chhindwara25 Nov

पादुरना के 50 विद्यार्थियों ने किया भोपाल के प्रतिष्ठत वैज्ञानिक संस्थानों का शैक्षणिक भ्रमण

पांढुर्णा के 50 विद्यार्थियों ने किया भोपाल के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संस्थानों का शैक्षणिक भ्रमण आधुनिक प्रयोगशालाओं और वैज्ञानिक…

पूरी खबर पढ़ें →
मैथिली ठाकुर को अनंत सिंह का शादी का न्योता, बिहार की राजनीति में चर्चा तेज!
Lakhisarai25 Nov

मैथिली ठाकुर को अनंत सिंह का शादी का न्योता, बिहार की राजनीति में चर्चा तेज!

मैथिली ठाकुर को अनंत सिंह का शादी का न्योता, बिहार की राजनीति में चर्चा तेज! रिपोर्टर साहिल राज…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर में सपा ने घोषित किए पांच प्रत्याशी, बेहट से उमर अली खान को टिकट
Saharanpur25 Nov

सहारनपुर में सपा ने घोषित किए पांच प्रत्याशी, बेहट से उमर अली खान को टिकट

बेहट (सहारनपुर) समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अपनी पहली पांच प्रत्याशियों की सूची…

पूरी खबर पढ़ें →
हजारों श्रमिकों को नहीं मिल पा रहा रोजगार आखिर कौन है जिम्मेदार
Kanpur Dehat25 Nov

हजारों श्रमिकों को नहीं मिल पा रहा रोजगार आखिर कौन है जिम्मेदार

कानपुर देहात (उत्तर प्रदेश) जनपद कानपुर देहात में ग्राम रोजगार सेवकों (GRS) की कलमबंद हड़ताल और कार्य बहिष्कार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!