मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में ‘सीएम-समीक्षा’ की 8वीं उच्चस्तरीय बैठक
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


लखनऊ/उत्तर प्रदेश
रिपोर्ट:बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में 'सीएम-समीक्षा' की 8वीं उच्चस्तरीय बैठक में विकास परियोजनाओं, औद्योगिक निवेश, ऊर्जा, कौशल विकास, श्रमिक कल्याण और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में चल रही बड़ी परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से धरातल पर उतारा जाए। अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी हों या फील्ड में तैनात अधिकारी, औद्योगिक और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की परियोजनाओं को प्राथमिकता के साथ तेजी से पूरा कराएं।
जीरो पावर्टी अभियान की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पात्र परिवारों का चिह्नांकन करते हुए प्रत्येक परिवार को संबंधित योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री जी ने मंडियों में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंडियों में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था हो, जलभराव की स्थिति न बने और किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मंडी परिसरों की नियमित निगरानी और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
मुख्यमंत्री जी ने विद्युत आपूर्ति की समीक्षा की तथा निर्देश दिए कि जहां कहीं भी आपूर्ति बाधित है, उसे शीघ्र बहाल किया जाए। उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए टोल फ्री नंबर 24×7 सक्रिय रखा जाए। प्रत्येक उपभोक्ता को सही और समय पर बिजली बिल उपलब्ध हो, यह सुनिश्चित किया जाए।
अग्नि सुरक्षा की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री जी ने अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और होटलों में वैध फायर एनओसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एनओसी की अवधि समाप्त होने से पहले नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए और अग्नि सुरक्षा मानकों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

महोबा में सपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बिना अनुमति जुलूस निकालने का आरोप आल्हा चौक पर मुख्य…
पूरी खबर पढ़ें →
महोबा। आगामी त्योहार नवरात्रि, दशहरा सहित अन्य पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य…
पूरी खबर पढ़ें →
आजमगढ़ के फूलपुर में होगा भव्य रामलीला का आयोजन, दसवें दिन लगेगा दशहरा मेला रिपोर्टर- सुरेश कुमार धारिया…
पूरी खबर पढ़ें →
आजमगढ़ के फूलपुर में होगा भव्य रामलीला का आयोजन, दसवें दिन लगेगा दशहरा मेला रिपोर्टर- सुरेश कुमार धारिया…
पूरी खबर पढ़ें →
How would the people of India rate the hard work of this Indian police officer? Watch the video…
पूरी खबर पढ़ें →
लखनऊ/ उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 5.0 की तैयारियों तथा…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।