Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahoba

महोबा में त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक, डीएम और एसपी ने की शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील

09 Oct 2026, 06:03 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
महोबा में त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक, डीएम और एसपी ने की शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील - MAHOBA, उत्तर प्रदेश

महोबा। आगामी त्योहार नवरात्रि, दशहरा सहित अन्य पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक महोबा की उपस्थिति में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर के धर्मगुरुओं, वरिष्ठ नागरिकों और समाजसेवियों ने सहभागिता की।

बैठक के दौरान त्योहारों पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा परंपरागत कार्यक्रमों के आयोजन और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया।

त्योहारों के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पर्याप्त जलापूर्ति और नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

प्रशासन की ओर से सभी नागरिकों से आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और परस्पर सहयोग के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई। साथ ही परंपराओं का सम्मान करते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया गया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया रामलीला मेला मैदान का निरीक्षण
Bahraich09 Oct

एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया रामलीला मेला मैदान का निरीक्षण

*एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने रामलीला मेला मैदान का किया निरीक्षण* साफ-सफाई, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के…

पूरी खबर पढ़ें →
गोविंद नगर रेलवे क्रॉसिंग पर मरम्मत कार्य शुरू, दो दिन बंद रहेगा फाटक; राहगीर वैकल्पिक मार्ग अपनाएं
Basti09 Oct

गोविंद नगर रेलवे क्रॉसिंग पर मरम्मत कार्य शुरू, दो दिन बंद रहेगा फाटक; राहगीर वैकल्पिक मार्ग अपनाएं

बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के भिटिया-हरदिया मार्ग पर स्थित गोविंद नगर रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे प्रशासन द्वारा आवश्यक…

पूरी खबर पढ़ें →
महोबा में सपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बिना अनुमति जुलूस निकालने का आरोप
Mahoba09 Oct

महोबा में सपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बिना अनुमति जुलूस निकालने का आरोप

महोबा में सपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बिना अनुमति जुलूस निकालने का आरोप आल्हा चौक पर मुख्य…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!