Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nuh

मेवात में नशे के विरुद्ध अभियान, नशा मुक्त समाज नशा मुक्त रहे प्राण

09 Oct 2026, 03:54 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मेवात में नशे के विरुद्ध अभियान, नशा मुक्त समाज नशा मुक्त रहे प्राण - नूँह, हरियाणा

मेवात में नशे के विरुद्ध अभियान- नशा मुक्त समाज नशा मुक्त रहे प्राण

नूंह। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार, आईपीएस के दिशा-निर्देशों तथा संयुक्त पुलिस आयुक्त, फरीदाबाद एवं ब्यूरो के पुलिस उप-महानिरीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में नशे के विरुद्ध विभिन्न स्तरों पर कार्य किया जा रहा है। नशे को समूल नष्ट करने के लिए जहां एक और अपराधियों की धरपकड़ हो रही है वहीं दूसरी और जागरूकता अभियान के अंतर्गत भी युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों बारे जागरूक किया जा रहा है। इस कड़ी में आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नूह में नशे को न जीवन को हाँ पर नशे के विरुद्ध एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य मनबीर सिंह की उपस्थिति में यह कार्यक्रम हुआ जिसमें 527 विद्यार्थियों एवं 23 शिक्षकों ने भाग लिया। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/ उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा न केवल एक व्यक्ति के जीवन को नष्ट करता है अपितु परिवार की सुख शांति और समृद्धि के द्वार बंद कर देता है। इसका प्रभाव राष्ट्र के विकास को प्रतिकूल रूप से प्रभावित करता है। उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का उद्देश्य हरियाणा को तीन स्तरों पर नशा मुक्त बनाना है। पहला, प्रवर्तन (Enforcement) के माध्यम से नशा तस्करों और अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई कर उन्हें सलाखों तक पहुँचाना और साथ ही नशे के व्यापार से अर्जित संपत्ति को नष्ट करना। दूसरा, जागरूकता (Awareness) के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराकर नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना। तीसरा, उपचार एवं पुनर्वास (Treatment & Rehabilitation) के माध्यम से नशे की लत से पीड़ित व्यक्तियों का उपचार कर उन्हें समाज की मुख्यधारा में वापस लाना। उन्होंने कहा कि भारत सरकार नशे की लत से ग्रस्त व्यक्ति को उपचार योग्य पीड़ित मानती है और उसके पुनर्वास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशा होता अच्छा तो माँ कहती खा ले मेरे बच्चा। डॉ. वर्मा ने कहा कि यदि कहीं भी नशा तस्करी, नशीले पदार्थों की बिक्री अथवा अन्य संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिले तो उसकी सूचना हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की हेल्पलाइन 90508-91508 तथा राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने नशामुक्त हरियाणा के निर्माण में सहयोग देने, स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश का प्रचार प्रसार का संकल्प लिया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया रामलीला मेला मैदान का निरीक्षण
Bahraich09 Oct

एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया रामलीला मेला मैदान का निरीक्षण

*एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने रामलीला मेला मैदान का किया निरीक्षण* साफ-सफाई, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के…

पूरी खबर पढ़ें →
गोविंद नगर रेलवे क्रॉसिंग पर मरम्मत कार्य शुरू, दो दिन बंद रहेगा फाटक; राहगीर वैकल्पिक मार्ग अपनाएं
Basti09 Oct

गोविंद नगर रेलवे क्रॉसिंग पर मरम्मत कार्य शुरू, दो दिन बंद रहेगा फाटक; राहगीर वैकल्पिक मार्ग अपनाएं

बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के भिटिया-हरदिया मार्ग पर स्थित गोविंद नगर रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे प्रशासन द्वारा आवश्यक…

पूरी खबर पढ़ें →
महोबा में सपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बिना अनुमति जुलूस निकालने का आरोप
Mahoba09 Oct

महोबा में सपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बिना अनुमति जुलूस निकालने का आरोप

महोबा में सपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बिना अनुमति जुलूस निकालने का आरोप आल्हा चौक पर मुख्य…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!