Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahoba

महोबा में सपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बिना अनुमति जुलूस निकालने का आरोप

09 Oct 2026, 06:03 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
महोबा में सपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बिना अनुमति जुलूस निकालने का आरोप - MAHOBA, उत्तर प्रदेश

महोबा में सपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बिना अनुमति जुलूस निकालने का आरोप

आल्हा चौक पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन करने का किया गया प्रयास, पुलिस ने समय रहते रोका

महोबा। जनपद महोबा में 8 अक्टूबर 2026 को बिना अनुमति जुलूस निकालने और मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन करने के प्रयास के मामले में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव, उपाध्यक्ष प्रेम विश्वकर्मा सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, जुलूस में 15 से 20 अज्ञात कार्यकर्ता भी शामिल थे।

क्षेत्राधिकारी नगर रविकांत गोंड के मुताबिक, सपा जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव और उपाध्यक्ष प्रेम विश्वकर्मा अपने अन्य साथियों के साथ बिना अनुमति जुलूस निकालते हुए आल्हा चौक पहुंचे। यहां मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन करने का प्रयास किया गया। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए पुतला दहन की कार्रवाई को रोक दिया।

पुलिस का कहना है कि इस गतिविधि से जनजीवन प्रभावित हुआ और कानून एवं शांति व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न होने की स्थिति बनी। मामले में चौकी प्रभारी की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर, महोबा में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कानून की 1212 किलो से लेकर डिजिटल साक्षर तक अगर पुलिस के अनुसार दान अधिकारियों को विशेष
Agar-Malwa09 Oct

कानून की 1212 किलो से लेकर डिजिटल साक्षर तक अगर पुलिस के अनुसार दान अधिकारियों को विशेष

समाचार क्रमांक 2 जिला संवाददाता- पीएल तिवारी वंदे भारत लाइव टीवी के लिए *कानून की बारीकियों से लेकर…

पूरी खबर पढ़ें →
एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया रामलीला मेला मैदान का निरीक्षण
Bahraich09 Oct

एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया रामलीला मेला मैदान का निरीक्षण

*एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने रामलीला मेला मैदान का किया निरीक्षण* साफ-सफाई, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के…

पूरी खबर पढ़ें →
गोविंद नगर रेलवे क्रॉसिंग पर मरम्मत कार्य शुरू, दो दिन बंद रहेगा फाटक; राहगीर वैकल्पिक मार्ग अपनाएं
Basti09 Oct

गोविंद नगर रेलवे क्रॉसिंग पर मरम्मत कार्य शुरू, दो दिन बंद रहेगा फाटक; राहगीर वैकल्पिक मार्ग अपनाएं

बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के भिटिया-हरदिया मार्ग पर स्थित गोविंद नगर रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे प्रशासन द्वारा आवश्यक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!