Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

कानून की 1212 किलो से लेकर डिजिटल साक्षर तक अगर पुलिस के अनुसार दान अधिकारियों को विशेष

09 Oct 2026, 06:18 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कानून की 1212 किलो से लेकर डिजिटल साक्षर तक अगर पुलिस के अनुसार दान अधिकारियों को विशेष - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

समाचार क्रमांक 2
जिला संवाददाता- पीएल तिवारी वंदे भारत लाइव टीवी के लिए
*कानून की बारीकियों से लेकर डिजिटल साक्ष्य तक—आगर पुलिस के अनुसंधान अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण_*

*_▶️ NDPS एक्ट एवं नवीन आपराधिक कानून-2023 पर दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शुरू_*

*_▶️ जिले के थाना-चौकी प्रभारी एवं अनुसंधान अधिकारियों को पूर्व IPS आर.सी. पंवार द्वारा व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।_*

_आगर-मालवा। पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी के निर्देशन में दिनांक 07 अक्टूबर 2026 से जिला पंचायत कार्यालय आगर के मीटिंग हॉल में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में NDPS एक्ट एवं नवीन आपराधिक कानून-2023 के प्रभावी क्रियान्वयन, अनुसंधान की गुणवत्ता, साक्ष्य संकलन एवं न्यायालयीन प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।_

_कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट एवं एसडीओपी आगर नीलम बघेल उपस्थित रहे। जिले के समस्त थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी तथा विभिन्न प्रकरणों में अनुसंधान करने वाले अधिकारी-कर्मचारी प्रशिक्षण में शामिल हुए।_

*सरस्वती वंदना से हुआ शुभारंभ*

_प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी द्वारा विशेष अतिथि एवं प्रशिक्षक पूर्व आईपीएस अधिकारी श्री आर.सी. पंवार का स्वागत किया गया।_

_प्रशिक्षण की समस्त व्यवस्थाएं रक्षित निरीक्षक सपना परमार द्वारा सुनिश्चित की गईं।_

_विशेष प्रशिक्षक श्री आर.सी. पंवार, भारतीय पुलिस सेवा के वर्ष 2003 बैच के अधिकारी रहे हैं तथा अगस्त 2015 में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए। उन्हें वर्ष 2014 में राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है। पुलिस सेवा के दौरान उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया तथा उत्कृष्ट कार्य के लिए वरिष्ठ अधिकारियों एवं मध्यप्रदेश शासन से पारितोषिक प्राप्त किए।_

_श्री पंवार बी.एससी. (बायोलॉजी) एवं एम.ए. (समाजशास्त्र) की शैक्षणिक पृष्ठभूमि रखते हैं और पुलिस सेवा के साथ सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में भी सक्रिय रहे हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश में नशा विरोधी अभियान के माध्यम से महाविद्यालयों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया तथा परिवार परामर्श केंद्रों के माध्यम से अनेक परिवारों को टूटने से बचाने में योगदान दिया। वर्तमान में वे विभिन्न शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थानों में मोटिवेशनल कार्यक्रमों से भी जुड़े हैं।_

*त्रुटिरहित अनुसंधान और बेहतर सजा दर पर रहेगा फोकस*

_प्रशिक्षण के दौरान “अपराध अनुसंधान कैसे करें” की अवधारणा के तहत अनुसंधान को त्रुटिरहित, निष्पक्ष, सटीक एवं पारदर्शी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। नवीन आपराधिक कानूनों के अनुरूप डिजिटल तकनीक का उपयोग, वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों का संकलन, केस डायरी एवं दस्तावेजी कार्यवाही, साक्ष्यों की वैधानिकता तथा समयबद्ध अनुसंधान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक मार्गदर्शन दिया गया। विशेष रूप से NDPS एक्ट के प्रकरणों में जब्ती की प्रक्रिया, साक्ष्य का संरक्षण, नमूना प्रक्रिया, दस्तावेजीकरण, विवेचना की महत्वपूर्ण कानूनी बारीकियां एवं न्यायालयीन परीक्षण के दौरान आवश्यक सावधानियों पर प्रशिक्षण दिया गया।_

_प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं अनुसंधान अधिकारियों की कानूनी एवं अनुसंधान क्षमता को और अधिक मजबूत करना, प्रकरणों में त्रुटियों की संभावना को कम करना तथा न्यायालयों में प्रभावी अभियोजन के माध्यम से सजायाबी की दर में वृद्धि करना है।_

_पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी के निर्देशन में आयोजित यह प्रशिक्षण पुलिस अनुसंधान को आधुनिक तकनीक एवं नवीन आपराधिक कानूनों के अनुरूप और अधिक वैज्ञानिक, प्रभावी एवं न्यायोन्मुखी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।_

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

आगर मालवा जिले के तनोडिया में हुए के अड्डे पर अगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 10 जारी पकड़े गए
Agar-Malwa09 Oct

आगर मालवा जिले के तनोडिया में हुए के अड्डे पर अगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 10 जारी पकड़े गए

* तनोडिया में जुए के अड्डे पर आगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 जुआरी पकड़े_* जिला संवाददाता -पी…

पूरी खबर पढ़ें →
एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया रामलीला मेला मैदान का निरीक्षण
Bahraich09 Oct

एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया रामलीला मेला मैदान का निरीक्षण

*एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने रामलीला मेला मैदान का किया निरीक्षण* साफ-सफाई, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के…

पूरी खबर पढ़ें →
गोविंद नगर रेलवे क्रॉसिंग पर मरम्मत कार्य शुरू, दो दिन बंद रहेगा फाटक; राहगीर वैकल्पिक मार्ग अपनाएं
Basti09 Oct

गोविंद नगर रेलवे क्रॉसिंग पर मरम्मत कार्य शुरू, दो दिन बंद रहेगा फाटक; राहगीर वैकल्पिक मार्ग अपनाएं

बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के भिटिया-हरदिया मार्ग पर स्थित गोविंद नगर रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे प्रशासन द्वारा आवश्यक…

पूरी खबर पढ़ें →
महोबा में सपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बिना अनुमति जुलूस निकालने का आरोप
Mahoba09 Oct

महोबा में सपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बिना अनुमति जुलूस निकालने का आरोप

महोबा में सपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बिना अनुमति जुलूस निकालने का आरोप आल्हा चौक पर मुख्य…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!