Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

प्रदेश में 90000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव से लेकर आया हूं मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव

09 Oct 2026, 06:18 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
प्रदेश में 90000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव से लेकर आया हूं मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

// समाचार 03//
जिला संवाददाता- पी एल तिवारी वंदे भारत लाइव टीवी के लिए आगर मालवा से
*प्रदेश में 90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्‍ताव लेकर आया हॅू -मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव*

आगर में 3800 करोड़ की मैक्‍केन फूड परियोजना शुरू हो रही है, 2 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
पशुपालन, किसानों की आय बढ़ाने का महत्‍वपूर्ण साधन है
*मुख्‍यमंत्री ने आगर के बलराम कृषि महोत्‍सव में किसानों से किया सीधा संवाद*
आगर-मालवा, 09 अक्‍टूबर/ मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरदा जिले से वीडियों कन्‍फ्रेसिंग से आगर के नवीन कृषि उपज मंडी प्रांगण में शुक्रवार को आयोजित बलराम कृषि महोत्‍सव में सहभागिता करते हुए किसानों से सीधा संवाद किया। उन्‍होंने कृषक कल्‍याण वर्ष के तहत् आयोजित कार्यक्रमों में किसानों से कृषि गतिविधियों, शासन की किसान हितैषी योजनाओं से मिल रहे लाभ, कृषि के क्षेत्र में नवाचार तथा किसानों की आवश्‍यकताओं के संबंध में संवाद किया। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मैं गुरूवार को ही प्रदेश के लिये निवेशकों से 90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्‍ताव लेकर आया हॅू। आगर में 3800 करोड़ की मैक्‍केन फूड परियोजना शुरू हो रही है, इसमें 2 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। पशुपालन किसानों की आय बढ़ाने का महत्‍वपूर्ण साधन है। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि आगर-मालवा जिले के लालूखेड़ी में आलू प्रसंस्‍करण का 200 करोड़ का उद्योग स्‍थापित हो रहा है, लालूखेड़ी के साथ ही अब आगर-मालवा जिले के किसान आलू उगाऐंगे।
इस अवसर पर अपेक्‍स बैंक के प्रशासक श्री महेन्‍द्र सिंह यादव, प्रदेश किसान मोर्चा अध्‍यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा, सांसद श्री रोड़मल नागर, प्रदेश प्रभारी श्री कपिल यारदे, विधायक श्री माधव सिंह मधु गेहलोत, जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्रीमती मुन्‍नाबाई-भेरूसिंह चौहान, जिलाध्‍यक्ष श्री ओम मालवीय, वरिष्‍ठ किसान नेता श्री दिनेश परमार, श्री रामनारायण तेजरा, श्री डूंगरसिंह सिसौदिया, श्री हरिनारायण यादव, श्री बाबूलाल यादव, श्री कप्‍तान सिंह यादव सहित अन्‍य जनप्रतिनिधि, कलेक्‍टर डॉ. शेर सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी भी विशेष रूप से उपस्थित थे।
मुख्‍यमंत्री ने बलराम कृषि महोत्‍सव को वर्चुअली सम्‍बोधित करते हुए कहा कि आगर एवं सुसनेर का संतरा देश भर में भेजा जा रहा है। आगर जिले के संतरे ने नागपुर को भी पीछे छोड़ दिया है। उन्‍होंने कहा कि जिले के पशुपालक गौपालन के लिये भी विशेष रूप से जाने जाते है। जैविक दूध प्रदेश में कही मिलता है तो आगर में ही मिलता है। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश का दूध उत्‍पादन भी बढ़ेगा, सांची का दुग्‍ध ब्राण्‍ड भी बढ़ रहा है। सांची के दुग्‍ध ब्राण्‍ड को 12 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक ले जाया जा रहा है। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि आगर जिला सौर उर्जा एवं विण्‍ड एनर्जी के लिये भी अपनी अलग पहचान रखता है। प्रदेश में पर्याप्‍त बिजली, सिंचाई के लिये पानी उपलब्‍ध है और पांच लाख किलोमीटर की सड़को का जाल भी है। उन्‍होंने ने कहा कि 2027 तक गेहूं 2700 से के भाव में खरीदेंगे।
मुख्‍यमंत्री ने कहा कि आगर जिला गौ-सेवा के लिये भी विशेष पहचान रखता है। गौ-अभयराण्‍य सालरिया एवं जिले की अन्‍य गौशालाओं में 20 हजार से अधिक गौवंश की समुचित देखभाल की जा रही है। सरकार प्रति गौवंश 40 रूपए प्रतिदिन के मान से गौवंश की देखभाल के लिये गौशालाओं को राशि प्रदान कर रही है।
मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गौपालन पुरस्‍कार योजना की चर्चा करते हुए कहा कि गौपालन को बढ़ावा देने के लिये गौपालन पुरस्‍कार योजना के तहत् अच्‍छे पशुपालकों की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिसमें प्रत्‍येक विकास खण्‍ड से प्रथम पुरस्‍कार प्राप्‍त करने वाले पशुपालक को एक लाख रूपए, द्वितीय पुरस्‍कार के लिये 50 हजार एवं तृतीय पुरस्‍कार के रूप में 25 हजार रूपए की राशि पशुपालक को प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने बिनायगा बड़ौद के प्राकृतिक एवं जैविक खेती करने वाले किसान श्री राधेश्‍याम परिहार, आखाखेड़ी तनोडिया के प्राकृतिक अरहर खेती करने वाले किसान रोहित शर्मा एवं अन्‍य उपस्थित प्रगतिशील कृषकों से वर्चुअली संवाद कर उनके द्वारा की जा रही प्राकृतिक, जैविक एवं उन्‍नत कृषि के बारे में जानकारी ली तथा इससे होने वाले लाभ के बारे में भी चर्चा कर सराहना की।
कार्यक्रम को सम्‍बोधित करते हुए सांसद श्री रोड़मल नागर ने कहा कि मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खेती को उद्यम बनाकर किसानों के लिये लाभ का धन्‍धा बना दिया है। आज उच्‍च शिक्षा प्राप्‍त करने के बाद भी किसान पुत्र कृषि की ओर आकर्षित हो रहे है।
कार्यक्रम को सम्‍बोधित करते हुए किसान मोर्चा के प्रदेश अध्‍यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा ने कहा कि सोयाबीन की मंडी में बंपर आवक के साथ ही सोयाबीन का अच्‍छा भाव भी किसानों को मिल रहा है। उन्‍होंने कहा कि मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव रोजाना किसानों से संवाद कर रहे है। अब तक 44 जिलों में बलराम कृषि महोत्‍सव आयोजित किये जा चुकें है।
अपेक्‍स बैंक के प्रशासक श्री महेन्‍द्र सिंह यादव ने अपने उद्बोधन की शुरूआत ' जय जवान- जय किसान', जय विज्ञान एवं जय अनुसंधान' के नारे से करते हुए कहा कि प्रदेश में बलराम कृषि महोत्‍सव के माध्‍यम से किसानों, किसान पुत्र-पुत्रियों और बेटियों का सम्‍मान किया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में नई सुगम परिवहन योजना प्रारंभ कर ग्रामीणों और किसानों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्‍ध करवाई है। ई-टोकन के माध्‍यम से प्रदेश भर में किसानों को पर्याप्‍त उर्वरक मिल रहा है। किसान कल्‍याण वर्ष में किसानों के लिये अनेकों किसान हितैषी निर्णय लिये गए है, योजनाएं प्रांरभ की गई है।
कार्यक्रम को सम्‍बोधित करते हुए विधायक श्री मधु गेहलोत ने मुख्‍यमंत्री से आग्रह किया कि आगर जिला कृषि एवं किसानों का जिला है, इस साल वर्षा कम हुई है, उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री जी से जिलों को सुखाग्रस्‍त घोषित करने और किसानों को किसान सम्‍मान निधि दिलाने का आग्रह भी किया। विधायक ने कहा कि सरकार ने आहू डेम देकर 25 गांवों को सिंचाई की सुविधा उपलब्‍ध करवाई है। हड़ाई, सियाखेड़ी एवं भीमपुरा, जलाशय, के लिये भी मुख्‍यमंत्री जी को धन्‍यवाद ज्ञापित किया।
प्रगतिशील किसानों, मेधावी विद्यार्थियों एवं भूतपूर्व सैनिकों का सम्‍मान
कार्यक्रम मे मंचासीन अतिथियों ने उत्‍कृष्‍ट एवं प्रगतिशल किसानों, किसान परिवार के मेधावी छात्र-छात्राओं और भूतपूर्व सैनिकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्‍मानित किया गया।
कार्यक्रम को श्री कपिल यारदे, श्री कप्‍तान सिंह यादव ने भी सम्‍बोधित किया। जिलाध्‍यक्ष श्री ओम मालवीय ने स्‍वागत् उद्बोधन प्रस्‍तुत किया। प्रारंभ में एसडीएम श्री कमल मंडलोई, उप संचालक कृषि श्री गोपेश पाठक, उप संचालक आत्‍मा श्री पीयूष सोलंकी ने मंचासीन सभी अतिथियों का पुष्‍प गुच्‍छ भेंटकर स्‍वागत् किया। मंचासीन अतिथियों एवं कलेक्‍टर-एसपी ने कार्यक्रम स्‍थल पर विभिन्‍न विभागों द्वारा लगाई गई, कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्‍स्‍य विभाग एवं आधुनिक कृषि यंत्रों सहित अन्‍य विभागों की प्रदर्शनियों का अवलोकन किया।
प्रारंभ में मंचासीन अतिथियों ने दीप प्रज्‍ज्‍वलित कर बलराम कृषि महोत्‍सव का शुभारंभ किया। सांस्‍कृतिक कलाकारों के दल ने रंगारंग सांस्‍कृतिक कार्यक्रम प्रस्‍तुत किये। अंत में उप संचालक कृषि श्री पाठक ने सभी का आभार व्‍यक्‍त किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री लालजीराम मालवीय, श्रीमती रेखा रत्‍नाकर, श्री मुरलीधर पाटीदार, श्री बद्रीलाल सोनी, श्री दिलीप सकलेचा, श्री चिन्‍तामण राठौर, श्री गोविन्‍द सिंह बरखेड़ी, श्री मयंक राजपूत, श्री उदय सिंह यादव, श्री कपिल सिंह यादव, श्री सूरज सिंह परिहार, श्री करणसिंह यादव, श्री भेरूसिंह चौहान सहित अन्‍य जनप्रतिनिधि, किसान नेता, पत्रकारगण, अधिकारी-कर्मचारी, एवं बड़ी संख्‍या में जिले के पुरूष एवं महिला किसान उपस्थित थे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

आगर मालवा जिले के तनोडिया में हुए के अड्डे पर अगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 10 जारी पकड़े गए
Agar-Malwa09 Oct

आगर मालवा जिले के तनोडिया में हुए के अड्डे पर अगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 10 जारी पकड़े गए

* तनोडिया में जुए के अड्डे पर आगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 जुआरी पकड़े_* जिला संवाददाता -पी…

पूरी खबर पढ़ें →
एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया रामलीला मेला मैदान का निरीक्षण
Bahraich09 Oct

एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया रामलीला मेला मैदान का निरीक्षण

*एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने रामलीला मेला मैदान का किया निरीक्षण* साफ-सफाई, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के…

पूरी खबर पढ़ें →
गोविंद नगर रेलवे क्रॉसिंग पर मरम्मत कार्य शुरू, दो दिन बंद रहेगा फाटक; राहगीर वैकल्पिक मार्ग अपनाएं
Basti09 Oct

गोविंद नगर रेलवे क्रॉसिंग पर मरम्मत कार्य शुरू, दो दिन बंद रहेगा फाटक; राहगीर वैकल्पिक मार्ग अपनाएं

बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के भिटिया-हरदिया मार्ग पर स्थित गोविंद नगर रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे प्रशासन द्वारा आवश्यक…

पूरी खबर पढ़ें →
महोबा में सपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बिना अनुमति जुलूस निकालने का आरोप
Mahoba09 Oct

महोबा में सपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बिना अनुमति जुलूस निकालने का आरोप

महोबा में सपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बिना अनुमति जुलूस निकालने का आरोप आल्हा चौक पर मुख्य…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!