जन वितरण प्रणाली विक्रेताओंके नई अनुज्ञप्ति हेतु पुनर्निर्धारित औपबंधिक मेघा सूची प्रकाशित, 15अक्टूबर तक दावा आपत्ति आमंत्रित l
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


*जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की नई अनुज्ञप्ति हेतु पुनर्निर्धारित औपबंधिक मेधा सूची प्रकाशित, 15 अक्टूबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित*
गया, 09 अक्टूबर 2026, शेरघाटी, टिकारी एवं नीमचक बथानी अनुमंडलों में जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की नई अनुज्ञप्ति प्रदान करने हेतु पुनर्निर्धारित औपबंधिक मेधा सूची प्रकाशित कर दी गई है। उक्त सूची जिला आपूर्ति कार्यालय, गया, संबंधित अनुमंडल कार्यालयों के सूचना पट्ट तथा गया जिला की एनआईसी वेबसाइट पर प्रकाशित एवं अपलोड की गई है।
पूर्व में प्रकाशित औपबंधिक सूची के विरुद्ध प्राप्त दावा-आपत्तियों के निराकरण के क्रम में जिला चयन समिति द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि चयन के निर्धारित मापदंडों के अनुरूप औपबंधिक मेधा सूची का पुनर्निर्धारण करते हुए उसका पुनः प्रकाशन किया जाए।
उल्लेखनीय है कि पूर्व में प्रकाशित औपबंधिक सूची के विरुद्ध शेरघाटी अनुमंडल में 408 आवेदनों के सापेक्ष 63, टिकारी अनुमंडल में 26 आवेदनों के सापेक्ष 04 तथा नीमचक बथानी अनुमंडल में 86 आवेदनों के सापेक्ष 12 दावा-आपत्तियाँ प्राप्त हुई थीं।
जिला चयन समिति के निर्णय के अनुसार, चयन में उच्चतर शैक्षणिक योग्यता, कंप्यूटर ज्ञान तथा संबंधित रिक्ति वाले ग्राम पंचायत के निवासी होने को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं, व्यापार स्थल एवं चरित्र प्रमाण-पत्र के आधार पर मेधा क्रम प्रभावित नहीं होगा।
प्रकाशित पुनर्निर्धारित औपबंधिक मेधा सूची के संबंध में यदि किसी आवेदक/आवेदिका को कोई आपत्ति हो, तो वे दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को अपराह्न 05:00 बजे तक जिला आपूर्ति कार्यालय, गया में अपना दावा-आपत्ति जमा कर सकते हैं।
निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। अतः संबंधित सभी आवेदकों/आवेदिकाओं से अपील है कि वे प्रकाशित औपबंधिक मेधा सूची का अवलोकन कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी आपत्ति प्रस्तुत करें।
रिपोर्टर -त्रिलोकी नाथ गयाजी बिहार
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੀ ਰਿਹਾਇਸ਼ ਸਾਹਮਣੇ 10 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਰੈਲੀ ਪ੍ਰਤੀਕ ਸੇਠੀ......ਭਾਰਤ ਨਿਊਜ਼ ਫਰੀਦਕੋਟ ਡੀਏ ਜਾਰੀ ਕਰਨ,…
पूरी खबर पढ़ें →
*एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने रामलीला मेला मैदान का किया निरीक्षण* साफ-सफाई, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsਜਲੰਧਰ, 9 ਅਕਤੂਬਰ (ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ): ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵਰਜੀਤ ਵਾਲੀਆ ਦੀ ਰਹਿਨੁਮਾਈ ਹੇਠ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਰੈੱਡ ਕਰਾਸ ਸੁਸਾਇਟੀ ਵੱਲੋਂ…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के भिटिया-हरदिया मार्ग पर स्थित गोविंद नगर रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे प्रशासन द्वारा आवश्यक…
पूरी खबर पढ़ें →
महोबा में सपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बिना अनुमति जुलूस निकालने का आरोप आल्हा चौक पर मुख्य…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मप्र जन अभियान परिषद सागर विकासखंड में सागर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।