Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाएं, निर्धारित डेसीबल में ही बजाएं भक्ति गीत – कलेक्टर

10 Oct 2026, 11:38 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाएं, निर्धारित डेसीबल में ही बजाएं भक्ति गीत - कलेक्टर - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664* कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में आगामी नवरात्र, दशहरा एवं महर्षि वाल्मीकि जयंती के आयोजन को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने कहा कि त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं।

शहर में कहीं भी डार्क जोन नहीं रहना चाहिए तथा स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था दुरुस्त की जाए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि देवी पंडाल सड़कों पर इस तरह नहीं बनाए जाएं, जिससे यातायात एवं आवागमन प्रभावित हो।

मिट्टी से बनी प्रतिमाओं की स्थापना को प्राथमिकता दी जाए। प्रत्येक पूजा पंडाल एवं आयोजन स्थल पर फ्लेक्स लगाकर आयोजक का नाम और मोबाइल नंबर प्रदर्शित किया जाए तथा निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।

गरबा, आर्केस्ट्रा एवं अन्य आयोजनों के लिए नियमानुसार अनुमति प्राप्त करें तथा निर्धारित डेसीबल सीमा में ही भक्ति गीत बजाएं। कलेक्टर ने प्रतिमा विसर्जन एवं चल समारोह के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि विसर्जन स्थलों एवं अस्थायी कुंडों पर पर्याप्त स्वयंसेवक तैनात किए जाएं तथा छोटे बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। विद्युत विभाग चल समारोह से पहले सड़कों पर झूल रहे बिजली के तारों को व्यवस्थित करे।

नगर पालिका द्वारा प्रमुख मार्गों की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, थाना एवं अनुभाग स्तर पर शांति समिति की बैठकें आयोजित कर आयोजकों से समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है। असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी।

उन्होंने प्रतिमा विसर्जन के लिए अस्थायी कुंडों पर प्रशिक्षित तैराकों एवं लाइफ जैकेट की व्यवस्था करने पर जोर दिया। बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने चल समारोह में आयोजनकर्ताओं के पहचान पत्र तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव दिए।

बैठक में अपर कलेक्टर अविनाश रावत, सिटी मजिस्टेट, जनप्रतिनिधि, पूजा समितियों के प्रतिनिधि, शांति समिति के सदस्य सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सिंगरौली : जिले के खुटार पुलिस की कार्यवाही: अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त।
Singrauli19 Oct

सिंगरौली : जिले के खुटार पुलिस की कार्यवाही: अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त।

सिंगरौली : जिले के खुटार पुलिस की कार्यवाही: अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त। (जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली…

पूरी खबर पढ़ें →
निपनिया में सेवा और भक्ति का संगम: 35 यूनिट रक्तदान, 50 मरीजों की निःशुल्क नेत्र जांच , मनीष कौशिक मित्र मंडली के आयोजन में स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान एवं भव्य माता जागरण संपन्न
Bilaspur19 Oct

निपनिया में सेवा और भक्ति का संगम: 35 यूनिट रक्तदान, 50 मरीजों की निःशुल्क नेत्र जांच , मनीष कौशिक मित्र मंडली के आयोजन में स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान एवं भव्य माता जागरण संपन्न

निपनिया (बिल्हा)। शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन सिद्धिविनायक दुर्गा उत्सव समिति एवं मनीष कौशिक युवा मित्र मंडली, निपनिया-बिल्हा…

पूरी खबर पढ़ें →
रामलीला मंच पर हिंदू मुस्लिम एकता की मिशाल रामलीला कमेटी ने युवा नेता साइन शम्स को भेंट की अल्लाह हू अकबर की सीनरी।
Nuh19 Oct

रामलीला मंच पर हिंदू मुस्लिम एकता की मिशाल रामलीला कमेटी ने युवा नेता साइन शम्स को भेंट की अल्लाह हू अकबर की सीनरी।

रामलीला मंच पर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल : रामलीला कमेटी ने युवा नेता शाहीन शम्स को भेंट की…

पूरी खबर पढ़ें →
फुलवार दुर्गा पूजा समिति में 8व दिन उपस्थित हुए विधायक प्रत्याशी संजय सिंह धुर्वे जी
Sonbhadra19 Oct

फुलवार दुर्गा पूजा समिति में 8व दिन उपस्थित हुए विधायक प्रत्याशी संजय सिंह धुर्वे जी

🚩 ग्राम पंचायत फुलवार में मां दुर्गा पूजा समिति के कार्यक्रम में पहुंचे विधायक प्रत्याशी संजय सिंह धुर्वे…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!