Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Bilaspur

निपनिया में सेवा और भक्ति का संगम: 35 यूनिट रक्तदान, 50 मरीजों की निःशुल्क नेत्र जांच , मनीष कौशिक मित्र मंडली के आयोजन में स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान एवं भव्य माता जागरण संपन्न

19 Oct 2026, 08:04 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
निपनिया में सेवा और भक्ति का संगम: 35 यूनिट रक्तदान, 50 मरीजों की निःशुल्क नेत्र जांच , मनीष कौशिक मित्र मंडली के आयोजन में स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान एवं भव्य माता जागरण संपन्न - बिलासपुर, छत्तीसगढ़

निपनिया (बिल्हा)। शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन सिद्धिविनायक दुर्गा उत्सव समिति एवं मनीष कौशिक युवा मित्र मंडली, निपनिया-बिल्हा के तत्वावधान में जनसेवा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। इस अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें युवा मित्र मंडली के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 35 यूनिट रक्तदान किया। वहीं, शिविर में लगभग 50 मरीजों की निःशुल्क नेत्र जांच की गई।

कार्यक्रम के रात्रिकालीन आयोजन में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक संतोष यादव एवं छाया प्रकाश जैन के आराधना म्यूजिक ग्रुप, बिलासपुर द्वारा भव्य माता जागरण की प्रस्तुति दी गई। माता रानी के भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए।

कार्यक्रम में शामिल अतिथियों एवं समाजसेवियों को मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया गया। आयोजन की सफलता में क्षेत्रीय विधायक धरमलाल कौशिक की अनुशंसा एवं सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस पुनीत आयोजन में मनीष कौशिक, गोवर्धन यादव, द्वारिका पटेल, मेलू राम यादव, शिव यादव, रोशन यादव, विनय यादव, अनिल ठाकुर, नितेश यादव, विकास कौशिक एवं महावीर यादव सहित सिद्धिविनायक दुर्गा उत्सव समिति और मनीष कौशिक युवा मित्र मंडली, निपनिया के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

जनसेवा, रक्तदान और धार्मिक आस्था को समर्पित इस आयोजन ने क्षेत्र में मानवता, सामाजिक एकता और सेवा भावना का प्रेरणादायक संदेश दिया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

ब्रह्माकुमारी महाविद्यालय में नवरात्र महोत्सव की मनमोहक झांकी
Jabalpur18 Oct

ब्रह्माकुमारी महाविद्यालय में नवरात्र महोत्सव की मनमोहक झांकी

ब्रह्माकुमारी महाविद्यालय में नवरात्र महोत्सव की मनमोहक झांकी ने मोहा मन पत्रकारों ने आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों के…

पूरी खबर पढ़ें →

बेगूं में 54वें नवरात्रि महोत्सव की पूर्णाहुति सोमवार को हवन के बाद होगा महाप्रसादी वितरण
Chittorgarh18 Oct

बेगूं में 54वें नवरात्रि महोत्सव की पूर्णाहुति सोमवार को हवन के बाद होगा महाप्रसादी वितरण

रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा सेवा से मिलने वाला आनंद अलौकिक, मन को मिलती है शांति: पंडित अजय शर्मा बेगूं।…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!