Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kheri

त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, आईजी ने अधिकारियों को दिए सुरक्षा के निर्देश डीएम और एसएसपी के साथ शहर में पैदल गश्त कर परखी कानून-व्यवस्था

11 Oct 2026, 10:27 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, आईजी ने अधिकारियों को दिए सुरक्षा के निर्देश डीएम और एसएसपी के साथ शहर में पैदल गश्त कर परखी कानून-व्यवस्था - KHERI, उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए खीरी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र, लखनऊ श्री किरण एस. ने रिजर्व पुलिस लाइन खीरी के संगोष्ठी कक्ष में जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग और जनपद के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में घाटों, पूजा पंडालों, विसर्जन स्थलों, शोभायात्राओं, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। आईजी ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा की प्रभावी योजना तैयार कर समयबद्ध तरीके से लागू करने के निर्देश दिए। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने और आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने पर जोर दिया गया।

आईजी ने कहा कि त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता दी जाए। घाटों पर भीड़ और आवागमन की निगरानी रखने के साथ विसर्जन स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जाए, ताकि विसर्जन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। शोभायात्राओं के दौरान मार्ग व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा प्रबंधों पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

बैठक के बाद पुलिस महानिरीक्षक श्री किरण एस. ने जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह और एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग सहित पुलिस बल के साथ शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थलों पर पैदल गश्त की। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस की सक्रियता और आमजन की आवाजाही का जायजा लिया।

पैदल गश्त के माध्यम से आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने तथा त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की सतर्कता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी अमित कुमार राय, जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

रिपोर्टर: रामनिवास गुप्ता

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

त्योहारों से पहले इंदौर के प्रमुख बाजारों में खरीदारों की भीड़, सुरक्षा-पार्किंग के विशेष इंतजाम
Indore11 Oct

त्योहारों से पहले इंदौर के प्रमुख बाजारों में खरीदारों की भीड़, सुरक्षा-पार्किंग के विशेष इंतजाम

🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS इंदौर विशेष रिपोर्ट" इंदौर: आगामी त्योहारों…

पूरी खबर पढ़ें →
​इंदौर में नगर निगम का सख्त एक्शन: राजवाड़ा और प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में जर्जर इमारतों पर चली हथौड़ी
Indore11 Oct

​इंदौर में नगर निगम का सख्त एक्शन: राजवाड़ा और प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में जर्जर इमारतों पर चली हथौड़ी

🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS विशेष रिपोर्ट इंदौर। सुरक्षा सर्वोपरि: नगर…

पूरी खबर पढ़ें →
महुली की 80वीं ऐतिहासिक रामलीला के तीसरे दिन ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का भव्य मंचन
Sonbhadra11 Oct

महुली की 80वीं ऐतिहासिक रामलीला के तीसरे दिन ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का भव्य मंचन

राम-लक्ष्मण और गुरु विश्वामित्र के सजीव अभिनय ने मोहा दर्शकों का मन, आज होगा नगर दर्शन एवं फुलवारी…

पूरी खबर पढ़ें →
“डीएम के आदेश पर भारी लेखपाल की कलम, कागजी रिपोर्टिंग से बंद हुआ सरकारी रास्ता!”
Basti11 Oct

“डीएम के आदेश पर भारी लेखपाल की कलम, कागजी रिपोर्टिंग से बंद हुआ सरकारी रास्ता!”

विशेष रिपोर्ट / कड़ा प्रहार क्या प्रशासनिक व्यवस्था पर भारी पड़ रही लेखपालों की 'पावर'? डीएम के निर्देशों…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!