वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व क्षेत्र में 52 नग सागौन की लकड़ी जब्त,वन विभाग ने सुहेला गांव में सर्च वारंट के आधार पर की कार्रवाई
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व अंतर्गत गेम परिक्षेत्र झापन की बीट सोमखेड़ा से लगे ग्राम सुहेला में वन विभाग की संयुक्त टीम ने 52 नग सागौन की लकड़ी जब्त की है। यह कार्रवाई मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर की गई।
वनमंडल अधिकारी के अनुसार, वनक्षेत्रपाल सुश्री मनीषा मुकाती के नेतृत्व में परिक्षेत्र मोहली एवं झापन की संयुक्त टीम ने सर्च वारंट के आधार पर सुहेला निवासी भीकम सिंह पिता करण सिंह लोधी के घर पर दबिश दी। घर पर ताला लगा होने के कारण ग्राम सरपंच एवं अन्य ग्रामीणों की उपस्थिति में घर के आसपास तलाशी ली गई।
इस दौरान 52 नग इमारती लकड़ी सागौन जब्त की गई। कार्रवाई में परिक्षेत्र मोहली एवं झापन के वन विभागीय अमले के साथ पुलिस चौकी इमलिया का स्टाफ भी शामिल रहा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

समीर वानखेडे ब्युरो चीफ: नागपुर वाठोडा स्थित प्रतिष्ठित सिम्बायोसिस लॉ स्कूल (Symbiosis Law School) से एक बड़ी और…
पूरी खबर पढ़ें →
समीर वानखेडे ब्युरो चीफ: चंद्रपुर शहर पुलिस थाना क्षेत्र में प्रेम संबंध से जुड़ी एक दिल दहला देने…
पूरी खबर पढ़ें →
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज बलिया। नगरा थाना क्षेत्र में कथित जुए के एक बड़े अड्डे पर जिला…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsजावरा-- जिले के जावरा से मात्र 3 किलोमीटर दूर जय सिद्ध वीर पीठ बालाजी हनुमान मंदिर गाँव बोरदा…
पूरी खबर पढ़ें →
ब्युरो चीफ समीर वानखेड़े की रिपोर्ट: गढ़चिरौली जिले के धानोरा तालुका के उदेगाव रेती घाट पर अवैध रेती…
पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली : जिले के खुटार पुलिस की कार्यवाही: अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त। (जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।