धानोरा में महसूल विभाग की बड़ी कार्रवाई: 8 ट्रक और पोकलेन जब्त, उदेगाव रेती घाट पर अवैध उत्खनन पर शिकंजा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


ब्युरो चीफ समीर वानखेड़े की रिपोर्ट:
गढ़चिरौली जिले के धानोरा तालुका के उदेगाव रेती घाट पर अवैध रेती उत्खनन और चोरी के खिलाफ महसूल विभाग ने 16 अक्टूबर की रात बड़ी धमाकेदार कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में रेती के अवैध उत्खनन और परिवहन में इस्तेमाल हो रहे 8 ट्रक और एक पोकलेन मशीन जब्त की गई है। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में वाहन जब्त होने से अवैध रेती कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, उदेगाव रेती घाट में बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से रेती का उत्खनन कर चोरी की जा रही थी। इसकी भनक लगते ही महसूल विभाग की टीम ने रात में छापा मारकर यह कार्रवाई की। एक ही कार्रवाई में 8 ट्रक और पोकलेन का मिलना इस बात का सबूत है कि तालुका में अवैध रेती उत्खनन कितने बड़े पैमाने पर चल रहा था।
इन अधिकारियों ने की कार्रवाई
यह कार्रवाई तहसीलदार गणेश माळी के नेतृत्व में की गई। इस टीम में नायब तहसीलदार देवेंद्र वाळके, अल्पेश बारापात्रे, महसूल सहायक साईनाथ कुमरे, हितेश लांजेवार और महसूल सेवक आशिष पोरटी शामिल थे।
अब बड़ा सवाल – रेती तस्करी का असली मास्टरमाइंड कौन?
उदेगाव रेती घाट से इतने बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन और परिवहन हो रहा था, तो इसके पीछे आखिर कौन है? यह सवाल अब हर किसी के मन में उठ रहा है।
क्या यह पूरा खेल सिर्फ ड्राइवर और मजदूरों तक सीमित है, या इसके पीछे बड़े व्यापारी और रसूखदार सूत्रधार काम कर रहे हैं, इसकी जांच होना बेहद जरूरी है। जब्त किए गए वाहनों के मालिक कौन हैं, अवैध उत्खनन में शामिल लोग कौन हैं और इस पूरे अवैध कारोबार को किसका संरक्षण प्राप्त था, इन सभी पहलुओं की गहराई से जांच होने पर ही रेती तस्करी के पूरे जाल का पर्दाफाश हो सकता है।
फिलहाल, जब्त वाहनों के खिलाफ क्या कानूनी कार्रवाई की जाएगी और सरकार के राजस्व को कितना नुकसान पहुंचा है, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि महसूल विभाग की कार्रवाई सिर्फ वाहनों को जब्त करने तक सीमित रहेगी या अवैध रेती कारोबार के पीछे छिपे असली चेहरों तक भी जांच पहुंचेगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सिद्धार्थनगर में मदरसे में नौकरी दिलाने के नाम पर 17 लाख रुपये लेने का मामला सामने आया है।…
पूरी खबर पढ़ें →
जनपद सिद्धार्थनगर के थाना भवानीगंज पुलिस ने शांति भंग के मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को…
पूरी खबर पढ़ें →
डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश के क्रम में प्रशान्त कुमार प्रसाद* अपर पुलिस अधीक्षक…
पूरी खबर पढ़ें →
पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार (उत्तराखंड) Vande Bharat October 18, 2026 ऋषिकेश। एम्स में CRE-3 भर्ती में…
पूरी खबर पढ़ें →
समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: चंद्रपुर जिले के भद्रावती रेलवे स्टेशन पर 17 अक्टूबर को एक बेहद दु:खद घटना…
पूरी खबर पढ़ें →
समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: बड़े आवाज में DJ बजाकर नियमों को धता बताने वालों को बल्लारपुर पुलिस ने…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।