एम्स ऋषिकेश:भर्ती में फर्जीवाड़े का खुलासा,01 आरोपी गिरफ्तार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार
(उत्तराखंड)
Vande Bharat
October 18, 2026
ऋषिकेश। एम्स में CRE-3 भर्ती में फर्जी तरीके से नौकरी हासिल करने वाले आरोपी शख़्स को एम्स प्रशासन की तहरीर पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस पोस्ट के लिए आरोपी की जगह किसी ओर ने परीक्षा दी थी। मामले का खुलासा बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान पकड़ में आया। पुलिस उस आरोपी की भी तलाश में जुटी है जिसने फर्जी तरीके से परीक्षा दी।
पुलिस के मुताबिक बीते कल एम्स ऋषिकेश में CRE-3 भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन किया जा रहा था। इसी दौरान वायरमैन पद के लिए आए अभ्यर्थी अशोक कुमार मीणा की पहचान एम्स प्रशासन को संदिग्ध लगी। जिसके बाद उसके सभी दस्तावेजों एवं पहचान-पत्रों के साथ ही उसका बायोमैट्रिक सत्यापन किया तो सच्चाई सामने आई।
दरअसल नौकरी के लिए अशोक कुमार मीणा बनकर परीक्षा विकास कुमार मीणा नाम के शख्स ने दी थी। जांच में दोनों के पहचान पत्र तो एक जैसे मिले लेकिन दोनों के दस्तावेजों में फोटो अलग अलग मिली। फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद विक्रम सिंह, सहायक प्रशासनिक अधिकारी एम्स प्रशासन की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने अशोक कुमार मीणा पुत्र स्वर्गीय रामकरण मीणा, निवासी ग्राम चौरवाड़ा, जयपुर, राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस अब आरोपी विकास कुमार मीणा पुत्र धनफूल मीणा, निवासी काली पहाड़ी, जिला दौसा, राजस्थान की भी तलाश में जुटी है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

रेवाड़ी (सुरेश सिहाग)पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिला पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
चालीसगांव | स्पेशल न्यूज़ गौतला सैंक्चुअरी में काले हिरण का मामला अब गंभीर मोड़ ले चुका है, जिससे…
पूरी खबर पढ़ें →
पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार (उत्तराखंड) Vande Bharat October 17, 2026 हरिद्वार। महिला सशक्तिकरण, स्वावलंबन एवं स्वरोजगार…
पूरी खबर पढ़ें →
अमदरा पुलिस को बड़ी कामयाबी! पानी टंकी चोर गिरोह का पर्दाफाश! चोरी के 2 मामलों का खुलासा करते…
पूरी खबर पढ़ें →
उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच में अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शिकंजा कसना शुरू…
पूरी खबर पढ़ें →
पत्नी संग श्री नैना देवी मंदिर में किए माँ के दिव्य दर्शन ऋषिकेश 17 अक्टूबर पावन शारदीय नवरात्र…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।