फर्जी MBBS की डिग्री से 17 साल तक नौकरी, पूर्व BMO पर FIR, जांच में हुआ खुलासा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * बालाघाट जिले में कथित फर्जी एमबीबीएस डिग्री के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल करने के मामले में बिरसा के पूर्व ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) डॉ. सुनील सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
राज्यस्तरीय जांच में सामने आया कि आरोपी ने देवास में पदस्थ दूसरे डॉक्टर के शैक्षणिक दस्तावेजों की नकल कर नौकरी हासिल की थी। बताया गया है कि उन्होंने वर्ष 2009 में संविदा डॉक्टर के रूप में सेवा शुरू की और बाद में नियमित होने के साथ पदोन्नति भी प्राप्त की।
वर्ष 2023 में वे बीएमओ बने। जांच में डिग्री और मेडिकल पंजीयन से जुड़े दस्तावेजों में गड़बड़ियां सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस कार्रवाई के निर्देश दिए।
बिरसा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 318(4), 340(2) और 336(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले ने सरकारी नियुक्तियों और दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े किए हैं।
अब पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

समीर वानखेडे ब्युरो चीफ: नागपुर वाठोडा स्थित प्रतिष्ठित सिम्बायोसिस लॉ स्कूल (Symbiosis Law School) से एक बड़ी और…
पूरी खबर पढ़ें →
समीर वानखेडे ब्युरो चीफ: चंद्रपुर शहर पुलिस थाना क्षेत्र में प्रेम संबंध से जुड़ी एक दिल दहला देने…
पूरी खबर पढ़ें →
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज बलिया। नगरा थाना क्षेत्र में कथित जुए के एक बड़े अड्डे पर जिला…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsजावरा-- जिले के जावरा से मात्र 3 किलोमीटर दूर जय सिद्ध वीर पीठ बालाजी हनुमान मंदिर गाँव बोरदा…
पूरी खबर पढ़ें →
ब्युरो चीफ समीर वानखेड़े की रिपोर्ट: गढ़चिरौली जिले के धानोरा तालुका के उदेगाव रेती घाट पर अवैध रेती…
पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली : जिले के खुटार पुलिस की कार्यवाही: अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त। (जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।