करतार सिंह गुर्जर बने भाकियू शिक्षक प्रकोष्ठ के मुरादाबाद जिलाध्यक्ष
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


भारतीय किसान यूनियन (शिक्षक प्रकोष्ठ) की ओर से संगठन विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कांठ तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सीकरी के प्रधानाध्यापक करतार सिंह गुर्जर को भाकियू शिक्षक प्रकोष्ठ का मुरादाबाद जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं एफडी इंटर कॉलेज मुरादाबाद में सहायक अध्यापक मोहम्मद मुनव्वर को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

करतार सिंह गुर्जर का मनोनयन शिक्षकों के प्रति उनकी आस्था, लगन और परिश्रम को देखते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश की संगठन विस्तार एवं समन्वय समिति की संस्तुति पर किया गया। यह मनोनयन भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारी चौधरी गौरव टिकैत, दानवीर सिंह, राष्ट्रीय सचिव डॉ. नौसिंह, मंडल अध्यक्ष मनोज चौधरी और जिलाध्यक्ष घनेंद्र शर्मा की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहम्मद साबिर हुसैन ने की। इस अवसर पर भाकियू शिक्षक प्रकोष्ठ के विभिन्न जनपदों के पदाधिकारी और मुरादाबाद के शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी जहीर फारुकी, मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष राम रतन बालियान, बागपत के जिलाध्यक्ष हरेंद्र तोमर, अमरोहा के जिलाध्यक्ष राकेश चहल, संभल के जिलाध्यक्ष रुकमेश चाहल, हापुड़ के जिलाध्यक्ष अंशु सिंह सिद्धू सहित अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में संगठन के विस्तार और शिक्षकों की भागीदारी को लेकर उत्साह दिखाई दिया। आयोजकों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत बनाने और शिक्षकों के हितों के लिए कार्य करने की अपेक्षा जताई।
Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित होगा भव्य कार्यक्रम, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहित कई जनप्रतिनिधि रहेंगे…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मोहाना थाना क्षेत्र के ऊंजी में…
पूरी खबर पढ़ें →
धार जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी, उल्लंघन पर लगेगा अर्थदंड कंबाइन हार्वेस्टर के साथ एसएमएस…
पूरी खबर पढ़ें →
आजमगढ़: फूलपुर की ऐतिहासिक रामलीला में गूंजा रावण जन्म का प्रसंग, कुंभकरण के वरदान पर दर्शकों ने ली…
पूरी खबर पढ़ें →
दिल्ली मे जंतर मंतर प्रोटेस्ट मे कवरेज कर रही उल्टा चश्मा चैनल की पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा को आज…
पूरी खबर पढ़ें →
आजमगढ़: फूलपुर की ऐतिहासिक रामलीला में गूंजा रावण जन्म का प्रसंग, कुंभकरण के वरदान पर दर्शकों ने ली…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।