Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Siddharthnagar

नवरात्रि पर सिद्धार्थनगर पुलिस अलर्ट, SSP ने पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

12 Oct 2026, 12:00 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
नवरात्रि पर सिद्धार्थनगर पुलिस अलर्ट, SSP ने पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था - SIDDHARTHNAGAR, उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर। नवरात्रि पर्व को लेकर सिद्धार्थनगर में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। पर्व के पहले दिन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.

अभिषेक महाजन ने अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और अपर जिलाधिकारी की मौजूदगी में कस्बा सिद्धार्थनगर में संध्याकालीन पैदल गश्त की। इस दौरान दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

पैदल गश्त के दौरान संवेदनशील स्थलों, चौराहों, प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण किया गया। साथ ही विसर्जन मार्ग पर विद्युत तारों, अवरोधों और अन्य संभावित जोखिमों की जांच कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

एसएसपी ने दुर्गा पूजा पंडालों के आयोजकों, संभ्रांत नागरिकों और स्थानीय लोगों से संवाद कर नवरात्रि का पर्व शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि अफवाह फैलाने, भ्रामक सूचना प्रसारित करने या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रशासन की ओर से सोशल मीडिया पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है। साथ ही आमजन से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक नवीन सिंह सहित थाना सिद्धार्थनगर के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

आजमगढ़: फूलपुर की ऐतिहासिक रामलीला में गूंजा रावण जन्म का प्रसंग, कुंभकरण के वरदान पर दर्शकों ने ली चुटकी
Azamgarh12 Oct

आजमगढ़: फूलपुर की ऐतिहासिक रामलीला में गूंजा रावण जन्म का प्रसंग, कुंभकरण के वरदान पर दर्शकों ने ली चुटकी

आजमगढ़: फूलपुर की ऐतिहासिक रामलीला में गूंजा रावण जन्म का प्रसंग, कुंभकरण के वरदान पर दर्शकों ने ली…

पूरी खबर पढ़ें →
दिल्ली जंतर मंतर प्रदर्शन के दौरान उल्टा चश्मा चैनल की पत्रकार को पुलिस ने किया अरेस्ट।
Karnal12 Oct

दिल्ली जंतर मंतर प्रदर्शन के दौरान उल्टा चश्मा चैनल की पत्रकार को पुलिस ने किया अरेस्ट।

दिल्ली मे जंतर मंतर प्रोटेस्ट मे कवरेज कर रही उल्टा चश्मा चैनल की पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा को आज…

पूरी खबर पढ़ें →
आजमगढ़: फूलपुर की ऐतिहासिक रामलीला में गूंजा रावण जन्म का प्रसंग, कुंभकरण के वरदान पर दर्शकों ने ली चुटकी
Azamgarh12 Oct

आजमगढ़: फूलपुर की ऐतिहासिक रामलीला में गूंजा रावण जन्म का प्रसंग, कुंभकरण के वरदान पर दर्शकों ने ली चुटकी

आजमगढ़: फूलपुर की ऐतिहासिक रामलीला में गूंजा रावण जन्म का प्रसंग, कुंभकरण के वरदान पर दर्शकों ने ली…

पूरी खबर पढ़ें →
अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 धार में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों का अद्भुत जलवा; अग्रसेन जयंती पर महाआरती और रिकॉर्ड रक्तदान
Dhar12 Oct

अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 धार में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों का अद्भुत जलवा; अग्रसेन जयंती पर महाआरती और रिकॉर्ड रक्तदान

धार।अग्रसेन जयंती महोत्सव के 7 वे दिन शनिवार की शाम वाद विवाद , तात्कालिक एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!