अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 धार में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों का अद्भुत जलवा; अग्रसेन जयंती पर महाआरती और रिकॉर्ड रक्तदान

धार।अग्रसेन जयंती महोत्सव के 7 वे दिन शनिवार की शाम वाद विवाद , तात्कालिक एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के नाम रही।जिसमें बड़ी संख्या में समाज के बच्चों द्वारा उत्साह पूर्वक भाग लिया गया।
जैसा कि सर्वज्ञात है कि अग्रवाल समाज धार द्वारा आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता राष्ट्र स्तरीय होती है जिसकी तैयारी प्रतिभागी कई माह पूर्व प्रारंभ कर देते है और एक से बढ़कर एक प्रस्तुति समाज के मंच से प्रस्तुत करते है।इस बार भी वैसे तो सारी प्रस्तुति एक से बढ़ कर एक रही परन्तु कुछ प्रस्तुतियां ऐसी थी जिन्हें देखकर लोग आश्चर्य चकित रह गए।फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता मे गणेश जी विसर्जन के बाद की स्थिति,माँ काली, रावण केरल के तिरुवनंतपुरम में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री पद्मनाभस्वामी,नटराज स्वामी,नीम करोली बाबा के स्वरूप मे प्रस्तुति दी
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में विजेताओं के नाम कुछ इस प्रकार है-
मिनी जूनियर मे प्रथम कायरा परिणय अग्रवाल, द्वितीय देवन्या मयंक अग्रवाल, कियान जयेश अग्रवाल,सब जूनियर मे प्रथम रचित रोचित अग्रवाल, लविशा सुमित अग्रवाल, द्वितीय भवित अंकित अग्रवाल
जूनियर मे प्रथम कृष्या वरुण अग्रवाल, द्वितीय भाग्य अनूप सिद्धांत, सीनियर मे प्रथम वैभव मोहन अग्रवाल विजेता रहे।
तत्कालीन भाषण प्रतियोगिता मे- जूनियर मे प्रथम मान्या मयंक अग्रवाल,द्वितीय गौरीश राजेंद्र अग्रवाल,सीनीयर मे मनन निमिष गोयल,द्वितीय प्रकृति गोपालदास अग्रवाल,
वादविवाद प्रतियोगिता मे- जूनियर पक्ष मे प्रथम कौशिक अग्रवाल, द्वितीय गौरीश अग्रवाल, विपक्ष मे प्रथम मान्या अग्रवाल,द्वितीय नित्यम मोदी
सीनियर मे पक्ष मे जीवांश अग्रवाल, द्वितीय आँचल अग्रवाल, विपक्ष मे मनत अग्रवाल द्वितीय प्रकृति अग्रवाल रहे
वही रविवार को अग्रसेन जयंती के पावन महापर्व पर अग्रसेन चौक पर छत्रपति महाराजा अग्रसेन जी का समाजजन द्वारा पूजन कर महा आरती की गई इसके बाद प्रसादी का वितरण किया गया पूजन में समाज अध्यक्ष योगेश अग्रवाल सहित अग्रवाल समाज धार मौजूद था इसके बाद मध्यप्रदेश अग्रवाल महासभा द्वारा पंडित दीनदयाल रसोई योजना अंतर्गत निर्धन एवं जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए निशुल्क भोजन प्रसादी एवं कन्या पूजन किया गया साथ ही रक्तदान महादान का शिविर भी लगाया जाएगा जिसमे समाजजन द्वारा बड़ी संख्या में रक्तदान किया गया।उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी श्याम मंगल लेबड ने दी।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







