Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sonbhadra

थानाध्यक्ष रविकांत मिश्रा ने फीता काटकर किया रामायण सीरियल का शुभारंभ

12 Oct 2026, 02:07 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
थानाध्यक्ष रविकांत मिश्रा ने फीता काटकर किया रामायण सीरियल का शुभारंभ - SONBHADRA, उत्तर प्रदेश

फुलवार के सुई चट्टान में गूंजे जयकारे, मां दुर्गा की आराधना कर क्षेत्र में अमन-चैन की मांगी दुआ; भारतीय संस्कृति और मर्यादा का संदेश देगा रामायण सीरियल

विंढमगंज, सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_दुद्धी तहसील के विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत फुलवार के सुई चट्टान में दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में रामायण सीरियल का शुभारंभ धार्मिक उल्लास और भक्तिमय वातावरण में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विंढमगंज थाना प्रभारी रविकांत मिश्रा ने फीता काटकर रामायण सीरियल का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान मां दुर्गा के जयकारों और धार्मिक आस्था के बीच पूरा आयोजन स्थल भक्तिमय नजर आया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा के दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। मुख्य अतिथि सहित उपस्थित लोगों ने धूप-दीप प्रज्वलित कर मां दुर्गा की आराधना की और विधिवत आरती उतारी। श्रद्धालुओं ने क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि, आपसी सौहार्द और अमन-चैन बनाए रखने की कामना की। पूजा-अर्चना का अनुष्ठान पंडित धीरज कुमार मिश्रा ने संपन्न कराया।
रामायण के आदर्शों से समाज को मिलेगी संस्कारों की प्रेरणा
उद्घाटन के अवसर पर थाना प्रभारी रविकांत मिश्रा ने कहा कि रामायण भारतीय संस्कृति, आस्था और आदर्श जीवन मूल्यों का महत्वपूर्ण आधार है। भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, त्याग, मर्यादा, कर्तव्यनिष्ठा और जनकल्याण की प्रेरणा देता है। रामायण जैसे धार्मिक आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं को समझने का अवसर मिलता है। ऐसे आयोजन समाज में नैतिक मूल्यों को मजबूत करने के साथ आपसी भाईचारे और सद्भाव का संदेश भी देते हैं।
उन्होंने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया। रामायण सीरियल के शुभारंभ से स्थानीय श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। आयोजन समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाई।
समिति के पदाधिकारियों समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद
इस मौके पर समिति के मुख्य संरक्षक दिनेश कुमार यादव, संरक्षक नागेंद्र यादव, बिहारी लाल चेरो, दसई यादव एवं मुकेश गुप्ता, अध्यक्ष रूपेश यादव, उपाध्यक्ष बुधिनारायन यादव, कोषाध्यक्ष राजमणि यादव, प्रबंधक राधेश्याम, रामनरेश, प्रधान पुजारी नंदू यादव, नरेश कुमार, हरिशंकर यादव, व्यवस्थापक गुड्डू भगत, विजय पनिका, वेद प्रकाश, बबलू कुशवाहा, भूपेंद्र, सुभाष भारती, नेपाली यादव, धीरेंद्र यादव, कल्लू यादव, सूरजदेव यादव, हरिकेश्वर सिंह, हिमांशु यादव, राजकेश्वर यादव, बासदेव यादव, सुरेंद्र यादव, त्यागी जी, राजकुमार, अशोक यादव, संतोष यादव, युवा समाजसेवी मुलायम सिंह यादव, अरुण गुप्ता एवं विशाल कन्नौजिया सहित समिति के अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन सूरजदेव यादव ने किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज जनपद गोरखपुर में बाढ़, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि एवं चक्रवात के कारण फसल क्षति से प्रभावित किसानों को कृषि निवेश अनुदान राशि वितरण कार्यक्रम में
उत्तर प्रदेश के गोंडा में चरित्र सत्यापन में घोर लापरवाही बरतने के मामले में एसपी अभिषेक झा ने गुरुवार शाम की कार्रवाई
Mahrajganj12 Oct

उत्तर प्रदेश के गोंडा में चरित्र सत्यापन में घोर लापरवाही बरतने के मामले में एसपी अभिषेक झा ने गुरुवार शाम की कार्रवाई

गोंडा/ उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के गोंडा में चरित्र सत्यापन में घोर लापरवाही बरतने के मामले में एसपी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Mahrajganj12 Oct

सीएम योगी की प्रदेशवासियों के नाम पाती, शारदीय नवरात्र की दीं हार्दिक मंगलकामनाएं

लखनऊ: सीएम योगी की प्रदेशवासियों के नाम पाती, शारदीय नवरात्र की दीं हार्दिक मंगलकामनाएं। नवरात्र अहंकार, दुराग्रह और…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना चौक पुलिस ने वर्ष 2015 के मुकदमे में वांछित एक वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Mahrajganj12 Oct

थाना चौक पुलिस ने वर्ष 2015 के मुकदमे में वांछित एक वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

11 साल पुराने मुकदमे में वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, चौक पुलिस ने की कार्रवाई थाना चौक/ जनपद महराजगंज। जनपद…

पूरी खबर पढ़ें →
मिशन शक्ति के तहत एंटी रोमियो स्क्वॉड की कार्रवाई, 578 लोगों की जांच और 175 को चेतावनी
Mahrajganj12 Oct

मिशन शक्ति के तहत एंटी रोमियो स्क्वॉड की कार्रवाई, 578 लोगों की जांच और 175 को चेतावनी

महराजगंज मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महराजगंज पुलिस का व्यापक अभियान, 484 वाहनों की जांच यातायात नियम तोड़ने…

पूरी खबर पढ़ें →
नवरात्रि-दशहरा को लेकर महराजगंज पुलिस अलर्ट, एएसपी ने संभाली सुरक्षा की कमान
Mahrajganj12 Oct

नवरात्रि-दशहरा को लेकर महराजगंज पुलिस अलर्ट, एएसपी ने संभाली सुरक्षा की कमान

महराजगंज - नवरात्रि-दशहरा को लेकर महराजगंज पुलिस अलर्ट, एएसपी सिद्धार्थ ने पुलिस बल के साथ की पैदल गश्त…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!