Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

उत्तर प्रदेश के गोंडा में चरित्र सत्यापन में घोर लापरवाही बरतने के मामले में एसपी अभिषेक झा ने गुरुवार शाम की कार्रवाई

12 Oct 2026, 02:43 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
उत्तर प्रदेश के गोंडा में चरित्र सत्यापन में घोर लापरवाही बरतने के मामले में एसपी अभिषेक झा ने गुरुवार शाम की कार्रवाई - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

गोंडा/ उत्तर प्रदेश।
उत्तर प्रदेश के गोंडा में चरित्र सत्यापन में घोर लापरवाही बरतने के मामले में एसपी अभिषेक झा ने गुरुवार शाम कार्रवाई की है। करनैलगंज कोतवाली के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक और वर्तमान में एएचटी थाने पर तैनात प्रभारी नरेंद्र प्रताप राय तथा करनैलगंज कोतवाली में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी संजय मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

निर्दोष युवक की रिपोर्ट में दर्ज किया दूसरे का आपराधिक रिकॉर्ड
मामला ग्राम बसालतपुर निवासी अंकित श्रीवास्तव पुत्र महेश्वरी श्रीवास्तव के चरित्र प्रमाण पत्र से जुड़ा है। अंकित ने चरित्र प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, जो सीसीटीएनएस पोर्टल के जरिए स्थानीय थाने पहुंचा था।
पुलिस के मुताबिक, सत्यापन के दौरान कंप्यूटर ऑपरेटर ने ग्राम रुदौलिया निवासी दूसरे व्यक्ति के आपराधिक रिकॉर्ड को अंकित श्रीवास्तव की सत्यापन आख्या में दर्ज कर दिया। दोनों के नाम और पिता के नाम में समानता थी। दूसरे व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 384/2024 दर्ज था।

पते की जांच किए बिना भेजी गई रिपोर्ट
प्राथमिक जांच में सामने आया कि कंप्यूटर ऑपरेटर ने केवल नाम और पिता के नाम की समानता के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर दी। संबंधित व्यक्ति के पते की भौतिक या दस्तावेजी जांच नहीं की गई। इसके बाद गलत रिपोर्ट ऑनलाइन पोर्टल पर अग्रसारित कर दी गई।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज जनपद गोरखपुर में बाढ़, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि एवं चक्रवात के कारण फसल क्षति से प्रभावित किसानों को कृषि निवेश अनुदान राशि वितरण कार्यक्रम में
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Mahrajganj12 Oct

सीएम योगी की प्रदेशवासियों के नाम पाती, शारदीय नवरात्र की दीं हार्दिक मंगलकामनाएं

लखनऊ: सीएम योगी की प्रदेशवासियों के नाम पाती, शारदीय नवरात्र की दीं हार्दिक मंगलकामनाएं। नवरात्र अहंकार, दुराग्रह और…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना चौक पुलिस ने वर्ष 2015 के मुकदमे में वांछित एक वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Mahrajganj12 Oct

थाना चौक पुलिस ने वर्ष 2015 के मुकदमे में वांछित एक वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

11 साल पुराने मुकदमे में वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, चौक पुलिस ने की कार्रवाई थाना चौक/ जनपद महराजगंज। जनपद…

पूरी खबर पढ़ें →
मिशन शक्ति के तहत एंटी रोमियो स्क्वॉड की कार्रवाई, 578 लोगों की जांच और 175 को चेतावनी
Mahrajganj12 Oct

मिशन शक्ति के तहत एंटी रोमियो स्क्वॉड की कार्रवाई, 578 लोगों की जांच और 175 को चेतावनी

महराजगंज मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महराजगंज पुलिस का व्यापक अभियान, 484 वाहनों की जांच यातायात नियम तोड़ने…

पूरी खबर पढ़ें →
नवरात्रि-दशहरा को लेकर महराजगंज पुलिस अलर्ट, एएसपी ने संभाली सुरक्षा की कमान
Mahrajganj12 Oct

नवरात्रि-दशहरा को लेकर महराजगंज पुलिस अलर्ट, एएसपी ने संभाली सुरक्षा की कमान

महराजगंज - नवरात्रि-दशहरा को लेकर महराजगंज पुलिस अलर्ट, एएसपी सिद्धार्थ ने पुलिस बल के साथ की पैदल गश्त…

पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज में नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर यातायात पुलिस का कसा शिकंजा
Mahrajganj12 Oct

महराजगंज में नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर यातायात पुलिस का कसा शिकंजा

महराजगंज में नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर यातायात पुलिस का शिकंजा, चालान के साथ वाहन सीज महराजगंज। नगर क्षेत्र…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!