
गोरखपुर/ उत्तर प्रदेश ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज जनपद गोरखपुर में बाढ़, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि एवं चक्रवात के कारण फसल क्षति से प्रभावित किसानों को कृषि निवेश अनुदान राशि वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा इस वर्ष मानसून के दौरान आपदा प्रभावित किसानों एवं नागरिकों को अब तक लगभग ₹1,000 करोड़ की सहायता राशि उपलब्ध कराई जा चुकी है।
जिन लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ₹1,20,000 की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है। वहीं, जनहानि की स्थिति में प्रभावित परिवार को 24 घंटे के भीतर ₹4 लाख की सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
सशक्त नारी, समृद्ध उत्तर प्रदेश!
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज जनपद गोरखपुर में ‘मिशन शक्ति’ के छठे चरण के अंतर्गत आयोजित ‘जागरूकता रैली-2026’ कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और महिला पुलिस बल का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने DBT के माध्यम से 9 लाख से अधिक किसानों के खातों में ₹493 करोड़ की कृषि निवेश अनुदान राशि हस्तांतरित की। साथ ही, कृषि आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।