Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sonbhadra

सिंचाई विभाग की सुस्ती से अधूरा पड़ा महुली का पुल, दुर्गा पूजा से पहले निर्माण पूरा कराने की गुहार

12 Oct 2026, 03:21 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सिंचाई विभाग की सुस्ती से अधूरा पड़ा महुली का पुल, दुर्गा पूजा से पहले निर्माण पूरा कराने की गुहार - SONBHADRA, उत्तर प्रदेश

श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी मुश्किलें, गड्ढायुक्त रास्ते को तत्काल समतल कराने की ग्रामीणों ने उठाई मांग
महुली, सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महुली स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सिंचाई विभाग की ओर से कराया जा रहा पुल निर्माण कार्य कई महीनों से अधूरा पड़ा है।

निर्माण कार्य की धीमी गति के कारण ग्रामीणों और मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। त्योहारों का समय नजदीक होने के बावजूद पुल का निर्माण पूरा नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है।

लोगों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की है। ग्रामीणों के मुताबिक, मंदिर परिसर में आने-जाने के लिए यह पुल महत्वपूर्ण है।

इसके अधूरे रहने से लोगों को आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। वहीं, आसपास का रास्ता भी गड्ढायुक्त होने के कारण समस्या और गंभीर हो गई है।

ऐसे में मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को विशेष रूप से परेशानी उठानी पड़ रही है। दुर्गा पूजा और दीपावली के आयोजनों पर भी संकट
श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर में नवरात्र के अवसर पर भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है।

इसके साथ ही दीपावली के अवसर पर आठ दिवसीय नाट्यकला मंचन का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। इन आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और क्षेत्रीय लोगों के पहुंचने की संभावना है।

ऐसे में यदि समय रहते पुल का निर्माण पूरा नहीं कराया गया और गड्ढायुक्त रास्ते को समतल नहीं किया गया, तो आयोजन के दौरान आवागमन की समस्या और बढ़ सकती है। सिंचाई विभाग तत्काल करे कार्रवाई
ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि पुल निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर युद्धस्तर पर पूरा कराया जाए।

साथ ही, पुल तक पहुंचने वाले गड्ढायुक्त रास्ते को तत्काल समतल कराकर आवागमन योग्य बनाया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। ग्रामीणों का कहना है कि त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए विभाग को बिना देरी किए ठोस कदम उठाने चाहिए।

ग्रामीणों ने प्रशासन और सिंचाई विभाग से अपील की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए और दुर्गा पूजा से पहले पुल का निर्माण पूरा कराने के साथ ही रास्ते को भी दुरुस्त कराया जाए। इस दौरान शिवदास शर्मा, सेकरार अहमद, प्रदीप जायसवाल, जसवंत शर्मा, लालमणि शर्मा सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज जनपद गोरखपुर में बाढ़, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि एवं चक्रवात के कारण फसल क्षति से प्रभावित किसानों को कृषि निवेश अनुदान राशि वितरण कार्यक्रम में
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Munger12 Oct

शहर की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर किशोरी राय के निधन पर श्रद्धांजलि दी गई

मुंगेर जिला ब्रह्मर्षि समाज के सदस्यों ने मुंगेर शहर की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर श्रीमती किशोरी राय…

पूरी खबर पढ़ें →
उत्तर प्रदेश के गोंडा में चरित्र सत्यापन में घोर लापरवाही बरतने के मामले में एसपी अभिषेक झा ने गुरुवार शाम की कार्रवाई
Mahrajganj12 Oct

उत्तर प्रदेश के गोंडा में चरित्र सत्यापन में घोर लापरवाही बरतने के मामले में एसपी अभिषेक झा ने गुरुवार शाम की कार्रवाई

गोंडा/ उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के गोंडा में चरित्र सत्यापन में घोर लापरवाही बरतने के मामले में एसपी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Mahrajganj12 Oct

सीएम योगी की प्रदेशवासियों के नाम पाती, शारदीय नवरात्र की दीं हार्दिक मंगलकामनाएं

लखनऊ: सीएम योगी की प्रदेशवासियों के नाम पाती, शारदीय नवरात्र की दीं हार्दिक मंगलकामनाएं। नवरात्र अहंकार, दुराग्रह और…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना चौक पुलिस ने वर्ष 2015 के मुकदमे में वांछित एक वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Mahrajganj12 Oct

थाना चौक पुलिस ने वर्ष 2015 के मुकदमे में वांछित एक वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

11 साल पुराने मुकदमे में वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, चौक पुलिस ने की कार्रवाई थाना चौक/ जनपद महराजगंज। जनपद…

पूरी खबर पढ़ें →
मिशन शक्ति के तहत एंटी रोमियो स्क्वॉड की कार्रवाई, 578 लोगों की जांच और 175 को चेतावनी
Mahrajganj12 Oct

मिशन शक्ति के तहत एंटी रोमियो स्क्वॉड की कार्रवाई, 578 लोगों की जांच और 175 को चेतावनी

महराजगंज मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महराजगंज पुलिस का व्यापक अभियान, 484 वाहनों की जांच यातायात नियम तोड़ने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!