धनबाद में दुर्गा पूजा को लेकर सख्त गाइडलाइन जारी, DJ पर पूर्ण प्रतिबंध व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन के लिए भी निर्देश, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पैनी नजर
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


धनबाद:- दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सोमवार को न्यू टाउन हॉल में SSP प्रभात कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें नगर आयुक्त आशीष गंगवार सहित जिले के सभी बड़े अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
बैठक में लिए गए बड़े फैसले:-
1. DJ पर पूरी तरह से रोक:- SSP ने साफ कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार पूजा और विसर्जन के दौरान DJ बजाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
2. पंडालों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम:- हर पूजा पंडाल में वर्दी के साथ-साथ सादे कपड़ों में भी पुलिस जवान तैनात रहेंगे। हर पंडाल में CCTV कैमरा और फायर एक्सटिंग्विशर रखना अनिवार्य कर दिया गया है। महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग लाइन की व्यवस्था करनी होगी।
3. विसर्जन को लेकर निर्देश:- सभी पूजा समितियों को पूजा शुरू होने से पहले ही विसर्जन रूट का खुद जाकर निरीक्षण करने और विसर्जन में लगने वाले वाहनों की तकनीकी जांच पहले ही कर लेने का निर्देश दिया गया।
4. सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी:- पूजा के दौरान पुलिस की सोशल मीडिया पर पैनी नजर रहेगी। SSP ने सभी व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन से अपील की है कि अफवाहों को रोकने के लिए अपने ग्रुप की सेटिंग ('Only Admin Can Post') कर दें।
5. ट्रैफिक और पार्किंग का नया प्लान: – भीड़ के समय शहर में भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। बरमसिया में हाइट बैरियर लगाया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए गोल्फ ग्राउंड और कोहिनूर वेंडिंग जोन में नई पार्किंग बनाई गई है।
6. कंट्रोल रूम 24 घंटे एक्टिव:- पूजा के दौरान कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करेगा। इमरजेंसी के लिए डायल 112 के अलावा 4 और मोबाइल नंबर जारी किए जाएंगे। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने कहा कि सभी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त किया जा रहा है, जलापूर्ति सुचारू रहेगी और तालाबों की तीन चरणों में – पूजा से पहले, विसर्जन के बाद और छठ से पहले सफाई की जाएगी। विसर्जन केवल निगम द्वारा चिन्हित जगहों पर ही होगा।
बैठक में धनबाद विधायक राज सिन्हा, झरिया विधायक रागिनी सिंह, महापौर संजीव सिंह सहित शांति समिति के कई सदस्यों ने अपने सुझाव दिए।
प्रशासन ने सभी लोगों से अपील की है कि नियमों का पालन करते हुए शांति और सौहार्द के साथ पर्व मनाएं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कांठ में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कांठ की कक्षा आठ की छात्रा कामिनी…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ तहसील क्षेत्र के छजलैट में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के तहत में भव्य…
पूरी खबर पढ़ें →
आज दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को गया सर्किट हाउस में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार की अध्यक्षता…
पूरी खबर पढ़ें →
आजमगढ़: फूलपुर में कूड़े के पास रखा कोहड़ा, सब्जियों के रखरखाव पर उठे सवाल रिपोर्टर- सुरेश कुमार धारिया…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsताज़ा खबर जोधपुर संभाग से हॉकर्स यूनियन और मीडिया कंपनियों के बीच वार्ता बेनतीजा, तीसरे दिन भी जारी…
पूरी खबर पढ़ें →
आज दिनांक 12.10.2026 को गया जिले के पंचानपुर स्थित दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में माननीय राज्यपाल, बिहार…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।