Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश नवरात्रि में बिजली कटौती पर भड़के ग्रामीण, इंदौर-कोटा हाईवे पर दो जगह चक्काजाम आरती के वक्त बिजली गुल होने का आरोप, सड़क पर बैठकर क

13 Oct 2026, 10:10 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश नवरात्रि में बिजली कटौती पर भड़के ग्रामीण, इंदौर-कोटा हाईवे पर दो जगह चक्काजाम आरती के वक्त बिजली गुल होने का आरोप, सड़क पर बैठकर क - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

आगर-मालवा। नवरात्रि में बिजली कटौती ने ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर ला दिया। तनोडिया और पालखेड़ी में बिजली आपूर्ति से नाराज ग्रामीणों ने इंदौर-कोटा नेशनल हाईवे पर दो अलग-अलग स्थानों पर चक्काजाम कर दिया। महज 10 किलोमीटर के दायरे में हुए दोहरे प्रदर्शन से हाईवे पर यातायात थम गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

आरती के समय बिजली गुल, सड़क पर गूंजा हनुमान चालीसा

तनोडिया के ग्रामीणों का आरोप है कि नवरात्रि के दौरान रात 8 बजे माता की आरती के समय बिजली काट दी जाती है, जिससे धार्मिक आयोजन प्रभावित हो रहे हैं। वहीं, पालखेड़ी के ग्रामीण अघोषित बिजली कटौती से परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली संकट से सिंचाई कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। नाराज ग्रामीण हाईवे पर बैठ गए और हनुमान चालीसा का पाठ कर विरोध जताया।

मौके पर पहुंचा पुलिस-प्रशासन, समझाइश के प्रयास

दोनों स्थानों पर चक्काजाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर यातायात बहाल कराने के प्रयास किए।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कंपनी कर्मचारी का फोन हैक करके लगभग 1 लाख 31 हजार रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार।
Rewari25 Oct

कंपनी कर्मचारी का फोन हैक करके लगभग 1 लाख 31 हजार रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार।

साइबर थाना पुलिस ने एक कंपनी कर्मचारी का मोबाइल फोन हैक करके उसके बैंक खातो से लगभग 01…

पूरी खबर पढ़ें →
शहीद पुलिसकर्मियों की याद में रेवाड़ी पुलिस के जवानों ने किया नेशनल पुलिस म्यूजियम, दिल्ली का दौरा
Rewari25 Oct

शहीद पुलिसकर्मियों की याद में रेवाड़ी पुलिस के जवानों ने किया नेशनल पुलिस म्यूजियम, दिल्ली का दौरा

रेवाड़ी (सुरेश सिहाग)आज दिनांक 25 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के निर्देशानुसार शहीद…

पूरी खबर पढ़ें →
ये है नोएडा ऑथोरिटी के अधीन भंगेल सलारपुर स्थित भट्ठा कालोनी
Gautam Buddha Nagar25 Oct

ये है नोएडा ऑथोरिटी के अधीन भंगेल सलारपुर स्थित भट्ठा कालोनी

नोएडा प्राधिकरण के अधीन स्थित भट्ठा कॉलोनी, भंगेल‑सलारपुर में कचरा निकासी की समस्या कई वर्षों से बनी हुई…

पूरी खबर पढ़ें →
चक्रवात का असर : 28,29 अक्टूबर को सारंगढ़-बिलाईगढ़ में बारिश की संभावना, जिला प्रशासन अलर्ट
Sarangarh-Bilaigarh25 Oct

चक्रवात का असर : 28,29 अक्टूबर को सारंगढ़-बिलाईगढ़ में बारिश की संभावना, जिला प्रशासन अलर्ट

मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बाद कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!