दोनों डिप्टी CM ने मांगी नई हाइब्रिड इनोवा; वित्त विभाग बोला- पुराने वाहनों की मरम्मत कराकर काम चलाएं
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्य प्रदेश में सरकारी खर्च पर लगाम लगाने की कवायद का असर अब उप मुख्यमंत्रियों की नई गाड़ियों की मांग पर भी दिख रहा है। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल के लिए नई इनोवा क्रिस्टा हाइब्रिड कार खरीदने का प्रस्ताव वित्त विभाग ने बजट की कमी का हवाला देकर लौटा दिया है।
साथ ही स्पष्ट किया गया है कि फिलहाल नए वाहन नहीं खरीदे जा रहे हैं। ऐसे में मौजूदा गाड़ियों की मरम्मत कराकर ही काम चलाने को कहा गया है।
गृह विभाग के स्टेट गैराज की ओर से दोनों उप मुख्यमंत्रियों के लिए नई गाड़ियां खरीदने के संबंध में बजट प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा गया था। लेकिन राज्य के वित्तीय संसाधनों पर अतिरिक्त बोझ नहीं डालने की नीति के तहत इसे मंजूरी नहीं मिली।
वित्त विभाग इन दिनों द्वितीय अनुपूरक बजट की तैयारी में जुटा है और उसने सभी विभागों को अनावश्यक खर्च से जुड़े प्रस्ताव भेजने से बचने के निर्देश दिए हैं। मध्य प्रदेश शासन में सुरक्षा के लिहाज से एक लाख 10 हजार किलोमीटर चल चुके सरकारी वाहनों को बदलने का प्रावधान है।
उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की वर्ष 2024 मॉडल इनोवा क्रिस्टा 1.29 लाख किलोमीटर से अधिक चल चुकी है। वहीं, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल की वर्ष 2024 मॉडल इनोवा क्रिस्टा भी 1.32 लाख किलोमीटर से ज्यादा चल चुकी है।
इसी आधार पर नए वाहनों की मांग से जुड़ा प्रस्ताव भेजे जाने की बात सामने आई है। हालांकि, फिलहाल वित्त विभाग से मंजूरी नहीं मिली है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सनातन धर्म के माध्यम से लोगों को एकजुट करने के उद्देश्य से बागेश्वर धाम सरकार 23 अक्टूबर को…
पूरी खबर पढ़ें →
🔴तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS विशेष संवाददाता इंदौर / मध्य प्रदेश में…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर तेजकुमार जारवाल देवास: प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माँ तुलजा भवानी और माँ चामुंडा की टेकरी पर इन…
पूरी खबर पढ़ें →
🔴तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS विशेष संवाददाता इंदौर / मध्य प्रदेश में…
पूरी खबर पढ़ें →
समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: चंद्रपुर के राजनीतिक गलियारों में उस समय एक दिलचस्प और दोस्ताना माहौल देखने को…
पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली: पुलिस स्मृति दिवस की तैयारियां अंतिम चरण में, पुलिस लाइन सिंगरौली में शहीद स्मृति परेड का किया…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।