Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश विकास कार्यों में सुस्ती पर सख्ती, ग्राम पंचायतों के सचिवों और रोजगार सहायकों पर कार्रवाई के निर्देश बड़ौद में जिला पंचायत सीईओ बीएस

13 Oct 2026, 11:37 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश विकास कार्यों में सुस्ती पर सख्ती, ग्राम पंचायतों के सचिवों और रोजगार सहायकों पर कार्रवाई के निर्देश बड़ौद में जिला पंचायत सीईओ बीएस - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

आगर-मालवा। ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर जिला पंचायत सीईओ बीएस सोलंकी ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को जनपद पंचायत बड़ौद में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने विभिन्न योजनाओं की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित ग्राम पंचायतों के सचिवों और रोजगार सहायकों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), पंचायती राज, करारोपण, वीबी-जी राम जी योजना, संबल योजना, विधायक निधि, सांसद निधि और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) सहित ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

*लक्ष्यों में पिछड़ने वाली पंचायतों पर नजर*

समीक्षा के दौरान सीईओ सोलंकी ने विकास कार्यों की प्रगति पर ध्यान केंद्रित करते हुए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देश दिए कि जिन ग्राम पंचायतों में कार्य अपेक्षा के अनुरूप नहीं हो रहे हैं, वहां जिम्मेदारी तय कर संबंधित सचिवों और रोजगार सहायकों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए। बैठक में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और विकास कार्यों में गति लाने पर जोर दिया गया।

*अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश*

बैठक में जनपद पंचायत बड़ौद के सीईओ अमृतराज सिसोदिया, एपीओ तीर्थराज कटरे, सहायक यंत्री अभिषेक लारिया सहित जिला पंचायत की विभिन्न शाखाओं के परियोजना अधिकारी, उपयंत्री, ग्राम पंचायतों के सचिव और रोजगार सहायक उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री की यात्रा का पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने किया स्वागत
Sagar13 Oct

बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री की यात्रा का पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने किया स्वागत

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री…

पूरी खबर पढ़ें →
प्रतापगढ़ -भीड़ में हो जाय सावधान । महिला चोरों का गैंग हुआ सक्रिय । भीड़ का फायदा उठा ध्यान भटका कर रहे हाथ साप।
Pratapgarh13 Oct

प्रतापगढ़ -भीड़ में हो जाय सावधान । महिला चोरों का गैंग हुआ सक्रिय । भीड़ का फायदा उठा ध्यान भटका कर रहे हाथ साप।

ब्रेकिंग न्यूज : ई-रिक्शा में महिलाओं के गिरोह ने उड़ाई सोने की चेन राजापाल चौराहे से कटरा रोड…

पूरी खबर पढ़ें →
बलौदाबाजार प्रेस क्लब ने सादगी के साथ मनाया सचिव दलजीत सिंह चावला का जन्मदिन
Balodabazar-Bhatapara13 Oct

बलौदाबाजार प्रेस क्लब ने सादगी के साथ मनाया सचिव दलजीत सिंह चावला का जन्मदिन

बलौदाबाजार। दैनिक समाचार पत्र ‘हरिभूमि’ के जिला प्रमुख एवं बलौदाबाजार प्रेस क्लब के सचिव दलजीत सिंह चावला का…

पूरी खबर पढ़ें →
सनातन हिन्दू एकता यात्रा के स्वागत को लेकर नरयावली, विधायक लारिया ने आत्मीय सहभागिता के लिए किया आमंत्रित
Sagar13 Oct

सनातन हिन्दू एकता यात्रा के स्वागत को लेकर नरयावली, विधायक लारिया ने आत्मीय सहभागिता के लिए किया आमंत्रित

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और हिन्दू एकता का…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!