बलौदाबाजार प्रेस क्लब ने सादगी के साथ मनाया सचिव दलजीत सिंह चावला का जन्मदिन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


बलौदाबाजार। दैनिक समाचार पत्र ‘हरिभूमि’ के जिला प्रमुख एवं बलौदाबाजार प्रेस क्लब के सचिव दलजीत सिंह चावला का जन्मदिन मंगलवार को प्रेस क्लब परिसर में सादगीपूर्ण और आत्मीय माहौल में मनाया गया।
इस अवसर पर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने केक काटकर उन्हें बधाई दी तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष नरेश गनशानी ने कहा कि दलजीत सिंह चावला प्रेस क्लब के समर्पित और आत्मीय साथी हैं।
सचिव के रूप में उनकी निष्ठा, कार्यकुशलता और सहयोग की भावना संगठन को मजबूती प्रदान करती है। पत्रकारिता के साथ-साथ संगठन के प्रति उनकी सक्रियता प्रशंसनीय है।
इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने कहा कि बलौदाबाजार प्रेस क्लब केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक परिवार की तरह है, जहाँ सदस्यों के विशेष अवसरों को मिलकर मनाने की परंपरा आपसी एकता और सौहार्द को बढ़ाती है। कार्यक्रम में प्रेस क्लब के सह-सचिव विजय शंकर तिवारी, कोषाध्यक्ष राजेश्वर गिरी, राघवेंद्र सिंह, लकेश बघेल, मिथलेश वर्मा, राजकुमार वलेचा, आभास शर्मा, शंकर दुलानी, लकेश्वर बघेल, मोहित मरकाम, पुष्पकांत मेजर सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं प्रेस क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।
सभी ने चावला को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

पंजाब के मानसा मे एंटी ड्रग्स एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की सरेआम बाजार मे गोलिया मारकर हत्या कर…
पूरी खबर पढ़ें →
करनाल के सेक्टर 14 मार्किट मे सोमवार को 15-20 युवकों ने 4-5 युवकों पर लाठी डंडो और चाकूओ…
पूरी खबर पढ़ें →
ब्रेकिंग न्यूज : ई-रिक्शा में महिलाओं के गिरोह ने उड़ाई सोने की चेन राजापाल चौराहे से कटरा रोड…
पूरी खबर पढ़ें →
उन्नाव ब्रेकिंग: तेज तर्रार एसपी उत्तरी आयुष श्रीवास्तव का अपराधियों पर शिकंजा, जुआ-सट्टा-गांजा पर जीरो टॉलरेंस जिले में…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। सेवा संकल्प अभियान के तहत पॉलिटेक्निक संस्थान में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह, जोश और…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsपाली जिला परिषद सदस्य, वार्ड नंबर १से ३३के भाजपा और कांग्रेस में उमीदवार घोषित किये गये है। कि:-…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।