आगर-मालवा। सेवा संकल्प अभियान के तहत पॉलिटेक्निक संस्थान में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह, जोश और खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बैडमिंटन, टेबल टेनिस, 100 मीटर दौड़, लॉन्ग जंप, शतरंज और रस्सी कूद जैसी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। खेल मैदान पर अपनी प्रतिभा साबित करने के लिए प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
दौड़ और लॉन्ग जंप में खिलाड़ियों ने मारी बाजी
बालकों की 100 मीटर दौड़ में रोहित कटारिया ने प्रथम, गौरव सोनी ने द्वितीय और मनीष विश्वकर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में कृतिका जाट प्रथम, प्रिया शर्मा द्वितीय और साक्षी पाटीदार तृतीय रहीं।
लॉन्ग जंप के बालक वर्ग में गौरव सोनी ने पहला, दीपक मेहर ने दूसरा और विशाल मालवीय ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में शानू भेरिया प्रथम, साक्षी पाटीदार द्वितीय और कृतिका जाट तृतीय स्थान पर रहीं।
बैडमिंटन और रस्सी कूद में भी दिखाया दम
बैडमिंटन के बालक वर्ग में अजय सोनी प्रथम और दीपक मेहर द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में चंदा ने प्रथम तथा साक्षी पाटीदार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रस्सी कूद प्रतियोगिता में मीनाक्षी प्रथम, शीतल बबेरिया द्वितीय और प्रिया शर्मा तृतीय रहीं।
विजेताओं को किया पुरस्कृत
प्रतियोगिताओं के समापन पर संस्था के प्राचार्य ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। आयोजन में व्याख्याता रीना राजावत, मेघा जायसवाल, देवीसिंह विश्वकर्मा, राजेश चौहान और कमल बघेल ने सहयोग प्रदान किया।