सरपंच ने शासकीय गौशाला की भूमि अपने नाम कराई दर्ज वर्तमान सरपंच सुनीता वेन पर धोखा धडी की हुई शिकायत पूर्व सरपंच ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की अपील की
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कटनी।
जिला कटनी की ग्राम पंचायत पिपरौध में शासकीय आबादी भूमि पर बनी गौशाला (कांजी हाउस) की जमीन को निजी नाम पर दर्ज कराने का गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत पिपरौध के दो बार सरपंच रह चुके बीरेंद्र जैन ने कटनी कलेक्टर को एक लिखित शिकायत पत्र सौंपकर वर्तमान सरपंच सुनील बैन पर राजस्व अमले को भ्रमित कर धोखाधड़ी से शासकीय भूमि हड़पने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
वर्ष 1995 में हुआ था कांजी हाउस का निर्माण
कलेक्टर को दिए गए शिकायती पत्र में पूर्व सरपंच बीरेंद्र जैन ने उल्लेख किया है कि उनके प्रथम कार्यकाल (1994 से 2000) के दौरान वर्ष 1995 में पुराने ग्राम सेवक भवन की खाली पड़ी भूमि पर कांजी हाउस का निर्माण कराया गया था। यह निर्माण खसरा नंबर 386 के अंश भाग पर हुआ था, जो वर्तमान में भी बंद अवस्था में मौजूद है।
पटवारी और राजस्व टीम को भ्रमित कर नाम दर्ज कराने का आरोप
शिकायतकर्ता के अनुसार, वर्ष 2024 में ग्राम पंचायत पिपरौध के वर्तमान सरपंच सुनील बैन ने अपने पद और अधिकारों का अनाधिकृत उपयोग करते हुए पटवारी एवं राजस्व टीम को भ्रमित किया। आरोप है कि उन्होंने धोखाधड़ी पूर्वक खसरा नंबर 386 के उक्त अंश भाग को शासकीय रिकॉर्ड से हटाकर निजी भूमि के रूप में अपने नाम दर्ज करवा लिया है।
मुआवजा प्राप्त करने के बाद भी भूमि पर कब्जे का दावा
शिकायत में यह भी बताया गया है कि उक्त भूमि के सामने सुनील बैन की 10×10 की एक छोटी सिलाई मशीन की दुकान बनी हुई थी। राष्ट्रीय राजमार्ग भू-अधिग्रहण के दौरान वर्ष 2017-18 में वे इसका मुआवजा भी प्राप्त कर चुके हैं। इसके बावजूद शासकीय भूमि को निजी संपत्ति के रूप में दर्ज कराना गंभीर वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितता की ओर इशारा करता है।
*सरपंच का नाम विलोपित कर जांच की मांग*
पूर्व सरपंच बीरेंद्र जैन ने कलेक्टर से गुहार लगाई है कि:
* खसरा नंबर 386 की उक्त भूमि को पुनः शासकीय गौशाला/कांजी हाउस के रूप में दर्ज किया जाए।
* खसरे में दर्ज वर्तमान सरपंच सुनील बैन का नाम तत्काल विलोपित (हटाया) किया जाए।
* पद के दुरुपयोग एवं धोखाधड़ी के इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाए।
आवेदन के साथ अधिग्रहित की गई भूमि की सूची तथा खसरा नंबर 386 की प्रति भी संलग्न की गई है।
कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

करनाल के सेक्टर 14 मार्किट मे सोमवार को 15-20 युवकों ने 4-5 युवकों पर लाठी डंडो और चाकूओ…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री…
पूरी खबर पढ़ें →
ब्रेकिंग न्यूज : ई-रिक्शा में महिलाओं के गिरोह ने उड़ाई सोने की चेन राजापाल चौराहे से कटरा रोड…
पूरी खबर पढ़ें →
बलौदाबाजार। दैनिक समाचार पत्र ‘हरिभूमि’ के जिला प्रमुख एवं बलौदाबाजार प्रेस क्लब के सचिव दलजीत सिंह चावला का…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और हिन्दू एकता का…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।