हरिहर मंदिर के वार्षिकोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भव्य भंडारे में हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


संदीप गुप्ता जिला संवाददाता हरिद्वार
हरिहर मंदिर के वार्षिकोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भव्य भंडारे में हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद
हरिद्वार। विश्व प्रसिद्ध हरिहर मंदिर, ठंडा कुआँ का वार्षिकोत्सव पूर्ण विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं भव्य भंडारे के आयोजन के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर हजारों तीर्थयात्रियों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान हरिहर का आशीर्वाद प्राप्त किया मंदिर में भगवान विष्णु एवं भगवान शिव के अद्भुत संयुक्त स्वरूप के दर्शन श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र रहे। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा।
हरिहर मंदिर समिति के सदस्यों एवं सहयोगियों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूजा-अर्चना, भंडारे की व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सेवा कार्यों में समिति के सदस्यों ने सक्रिय सहयोग दिया।
इस धार्मिक आयोजन में लाला मदन लाल अग्रवाल, सुयश अग्रवाल, प्रदीप बृजवासी, दर्पण चड्ढा, मनोज बेदी, उपेंद्र मेहता, प्रकाश चंद अग्रवाल, प्रभु दयाल अग्रवाल, विनय सिंघल, मनोज अग्रवाल, श्री कृष्ण शर्मा, घनश्याम शर्मा, सोम प्रकाश शर्मा, सुभाष शर्मा, राकेश गुप्ता, प्रदीप बंसल एवं समाजसेवी संदीप गुप्ता सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।
सुयश अग्रवाल जी ने कहा कि हरिहर मंदिर का वार्षिकोत्सव हमारी धार्मिक आस्था, सेवा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से लोगों में धर्म के प्रति श्रद्धा बढ़ती है और समाज को एकजुट होकर सेवा कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। सभी सहयोगियों के सामूहिक प्रयासों से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।आयोजन ने धार्मिक परंपराओं के संरक्षण, आपसी भाईचारे और जनसेवा की भावना को सशक्त करने का संदेश दिया। समिति की ओर से आयोजन में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों, सेवाभावियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पूज्य पं. धीरेन्द्र कृष्ण…
पूरी खबर पढ़ें →
बल्लारपुर / ब्यूरो चीफ समीर वानखेड़े - वंदे भारत LIVE TV NEWS* शारदीय नवरात्रोत्सव के पावन पर्व पर…
पूरी खबर पढ़ें →
बल्लारपुर / ब्यूरो चीफ समीर वानखेड़े - वंदे भारत LIVE TV NEWS* शारदीय नवरात्रोत्सव के पावन पर्व पर…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsरांची में डांडिया ड्रेजल सीजन-3 की धूम, 600 महिलाओं ने किया गरबा-डांडिया भगवा नारी सेना का भव्य आयोजन…
पूरी खबर पढ़ें →
सारंगी में सार्वजनिक नव दुर्गा मंदिर बस स्टैंड पर नवरात्रि पर गरबो की धूम। वन्दे भारत न्यूज झाबुआ…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पूज्य आचार्य श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।