Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Maihar

भव्य रोशनी वाले कार्यक्रम में अधिकारियों की मौजूदगी, रामलीला मंचन से दूरी! मां शारदा की नगरी में धार्मिक आयोजनों को लेकर उठे सवाल

15 Oct 2026, 02:46 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
भव्य रोशनी वाले कार्यक्रम में अधिकारियों की मौजूदगी, रामलीला मंचन से दूरी! मां शारदा की नगरी में धार्मिक आयोजनों को लेकर उठे सवाल - मैहर, मध्य प्रदेश

मैहर। मां शारदा की पावन नगरी मैहर में शारदीय नवरात्रि के शक्ति पर्व के दौरान पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह का भजन गायन चर्चा में रहा।

कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने वाले पुलिस कप्तान जब भक्ति के रंग में नजर आए, तो उन्होंने “अंगना पधारो महारानी, मोरी शारदा भवानी” भजन गाकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। उनके भजन गायन से कार्यक्रम का माहौल भक्तिमय हो उठा।

चकाचौंध वाले आयोजन पर जोर, रामलीला मंचन की उपेक्षा क्यों? नवरात्रि के दौरान मैहर में धार्मिक आयोजनों की भव्यता और प्रशासनिक सहभागिता को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि रंग-बिरंगी रोशनी और भव्य सजावट वाले कार्यक्रमों में अधिकारियों की मौजूदगी, प्रचार-प्रसार और उत्साह दिखाई देता है, लेकिन भगवान श्रीराम की लीला के मंचन को वैसा महत्व मिलता नजर नहीं आता। मां शारदा प्रबंध समिति द्वारा आयोजित रामलीला मंचन में दर्शकों की कम उपस्थिति और पंडाल में आवारा पशुओं की मौजूदगी व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।

हालात ऐसे बताए जा रहे हैं कि रामलीला देखने आने वाले दर्शकों से ज्यादा आवारा पशु पंडाल में नजर आते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने वाले इस आयोजन की व्यवस्थाओं पर जिम्मेदारों का ध्यान क्यों नहीं जा रहा?

जब आयोजन एक ही समिति के, तो प्राथमिकता में अंतर क्यों? बताया जा रहा है कि मां शारदा प्रबंध समिति द्वारा विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, लेकिन रामलीला मंचन को लेकर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की अपेक्षित सक्रियता दिखाई नहीं देने की शिकायत है।

यदि एक ओर भव्य मंच, आकर्षक रोशनी और बड़े आयोजनों में सहभागिता दिखाई देती है, तो दूसरी ओर रामलीला जैसे पारंपरिक धार्मिक आयोजन में भी व्यवस्था, प्रचार-प्रसार और जनभागीदारी बढ़ाने के प्रयास होने चाहिए। भगवान श्रीराम की लीला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, मर्यादा और आदर्शों का प्रतीक है।

ऐसे आयोजन को दर्शकों के अभाव और अव्यवस्थाओं के बीच छोड़ देना चिंता का विषय है। सवाल यही है कि मैहर में धार्मिक आयोजनों की पहचान केवल भव्य रोशनी और चकाचौंध तक सीमित रहेगी, या भगवान श्रीराम की लीला को भी उतना ही सम्मान और प्रोत्साहन मिलेगा?

रामलीला पंडाल में साफ-सफाई, आवारा पशुओं पर नियंत्रण, बेहतर प्रचार-प्रसार और अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करने की जरूरत है, ताकि रामलीला मंचन भी श्रद्धालुओं और आम नागरिकों के बीच आकर्षण का केंद्र बन सके। नोट: संबंधित अधिकारियों और मां शारदा प्रबंध समिति का पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जा सकता है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

नरसिंहपुर जिले के के कलेक्टर एसपी ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में निकाला फ्लैग मार्च
Narsimhapur15 Oct

नरसिंहपुर जिले के के कलेक्टर एसपी ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में निकाला फ्लैग मार्च

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह तथा सपा डॉक्टर ऋषिकेश मीणा के निर्देशन में…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Satna15 Oct

*बिरसिंहपुर में बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल, ज्ञापन के चार दिन बाद भी नहीं सुधरी स्ट्रीट लाइट*

*कलवालिया रोड पर दो महीने से पसरा अंधेरा, जेई के आश्वासन के बावजूद कार्रवाई नहीं; कर्मचारी के कथित…

पूरी खबर पढ़ें →
सनातन हिंदू एकता यात्रा का अभिराज सिंह के नेतृत्व में भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा से गूंजा बहेरिया रोड
Sagar15 Oct

सनातन हिंदू एकता यात्रा का अभिराज सिंह के नेतृत्व में भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा से गूंजा बहेरिया रोड

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पूज्य पं. धीरेन्द्र कृष्ण…

पूरी खबर पढ़ें →
मेरठ के चर्चित नीला ड्रम कांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा
Sagar15 Oct

मेरठ के चर्चित नीला ड्रम कांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * उत्तर प्रदेश के मेरठ में चर्चित नीला ड्रम…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश आगर मंडी में 10 टन क्षमता के इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे का प्रमाणीकरण किसानों और व्यापारियों को मिलेगी सुविधा, तुलाई व्यवस्था होगी सुचा
error: Content is protected !!