आगर-मालवा। कृषि उपज मंडी समिति, आगर में किसानों और व्यापारियों की सुविधा के लिए स्थापित 10 मैट्रिक टन क्षमता वाले नवीन इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे का बुधवार को सत्यापन एवं प्रमाणीकरण किया गया। मंडी सचिव आश्विन सिन्हा की उपस्थिति में नापतौल प्रभारी अधिकारी दीपशिखा नागले ने तौल कांटे का सत्यापन कर प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूरी की।
नवीन इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे की स्थापना से मंडी प्रांगण में कृषि उपज की तुलाई व्यवस्था अधिक सुचारू होगी। इससे किसानों और व्यापारियों को निर्धारित क्षमता के अनुसार तौल कराने की सुविधा मिलेगी। मंडी प्रशासन को उम्मीद है कि इससे उपज की तुलाई व्यवस्था को व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी।
निर्धारित तौल कांटे पर ही कराएं तुलाई
मंडी सचिव आश्विन सिन्हा ने किसानों एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे मंडी प्रांगण में स्थापित निर्धारित क्षमता वाले इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे पर ही अपनी कृषि उपज की तुलाई कराएं। साथ ही मंडी प्रशासन की व्यवस्था में सहयोग करें, ताकि मंडी में तुलाई कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके।