दुर्गा पूजा देखकर देर रात बाइक से घर लौट रहे तीन किशोरों की सड़क हादसे में मौत हो गई।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सिद्धार्थनगर जिले के भवानीगंज थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा देखकर देर रात बाइक से घर लौट रहे तीन किशोरों की सड़क हादसे में मौत हो गई। भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा चौराहे के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन बाइक को रौंदते हुए निकल गया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। एक साथ तीन युवकों की मौत से चौरा बनगवा गांव में मातम पसर गया। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
चौरा बनगवा गांव निवासी इंद्रजीत गौतम (20) पुत्र बसंत गौतम, विशाल (17) पुत्र रामचंदर प्रजापति और मुकेश अग्रहरि (17) पुत्र तीरथ अग्रहरि मंगलवार देर रात दुर्गा पूजा देखने के लिए बाइक से निकले थे। रात करीब 12 बजे तीनों पूजा देखकर घर लौट रहे थे।
इसी दौरान बयारा चौराहे के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी गांव पहुंचते ही स्वजन बदहवास होकर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। तीन घरों के चिराग बुझने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। स्वजन की करुण चीत्कार सुनकर ग्रामीण भी अपने आंसू नहीं रोक सके। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक पर तीनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। उनका कहना था कि यदि हेलमेट पहने होते तो संभव है कि जान बचाने में मदद मिलती। हालांकि,
हादसे की गंभीरता को देखते हुए यह कहना मुश्किल है कि हेलमेट होने पर तीनों की जान बच जाती।
सूचना पर पहुंचे भवानीगंज के थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना करने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
✍️ रिपोर्टर, कृष्ण कुमार गुप्ता, सिद्धार्थनगर
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। जस्टिस अजीत कुमार और…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsडबरा जिला ग्वालियर डबरा नगरपालिका के पार्षद अध्यक्ष सीएमओ की तानाशाही डबरा की स्वचचता की दुश्मन बन गयी
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) की सीमा…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौरा बनगवा में हुए दर्दनाक हादसे में तीन युवाओं की आकस्मिक…
पूरी खबर पढ़ें →
99 अभ्यर्थियों को वितरित किए गए 138 नाम निर्देशन पत्र, 16 अक्टूबर तक जमा होंगे नामांकन पाली 14…
पूरी खबर पढ़ें →
मेरठ। देशभर में सनसनी फैलाने वाले मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।