Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर में 3 बोरी यूरिया खाद के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, नेपाल में ऊंचे दाम पर बेचने की थी तैयारी

15 Oct 2026, 02:46 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सिद्धार्थनगर में 3 बोरी यूरिया खाद के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, नेपाल में ऊंचे दाम पर बेचने की थी तैयारी - SIDDHARTHNAGAR, उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) की सीमा चौकी लोहटी की विशेष गश्ती टीम ने तीन बोरी यूरिया खाद के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है।

एसएसबी के अनुसार, 14 अक्टूबर 2026 को सीमा स्तंभ संख्या 562 से करीब 40 मीटर भारत की ओर गश्त के दौरान साइकिल पर खाद ले जा रहे एक व्यक्ति को रोका गया। गश्ती दल को देखकर वह साइकिल छोड़कर भागने लगा, लेकिन जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति की पहचान झगडू (57), पुत्र हरखे, निवासी बनचौरा, थाना शोहरतगढ़, जिला सिद्धार्थनगर के रूप में हुई। एसएसबी के मुताबिक, वह चंदई गांव से तीन बोरी यूरिया खाद नेपाल में ऊंचे दाम पर बेचने के लिए ले जा रहा था। खाद से संबंधित वैध कागजात नहीं मिलने पर तीनों बोरियों और साइकिल को जब्त कर लिया गया।

एसएसबी ने आवश्यक कार्रवाई के लिए पकड़े गए व्यक्ति और जब्त सामान को सीमा शुल्क विभाग, बढ़नी के सुपुर्द कर दिया। वाहिनी ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

✍️ रिपोर्टर, कृष्ण कुमार गुप्ता सिद्धार्थनगर

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

दिल्ली पब्लिक स्कूल में हुआ भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
Moradabad07 Nov

दिल्ली पब्लिक स्कूल में हुआ भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

कांठ तहसील क्षेत्र के कुचावली स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल मुरादाबाद में दीपावली के उपलक्ष्य में दीपोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास…

पूरी खबर पढ़ें →
सोनभद्र में बोर्ड परीक्षा के लिए 80 केंद्रों पर लगी अंतिम मुहर, 45,391 परीक्षार्थी होंगे शामिल
Sonbhadra06 Nov

सोनभद्र में बोर्ड परीक्षा के लिए 80 केंद्रों पर लगी अंतिम मुहर, 45,391 परीक्षार्थी होंगे शामिल

हाईस्कूल के 27,117 और इंटरमीडिएट के 18,274 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा, आपत्तियों के निस्तारण के बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद…

पूरी खबर पढ़ें →
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र से करीब ढाई साल पहले लापता हुई नाबालिग बा*लिका के अपहरण के मामले में महराजगंज की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (AHT) पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली
ब्रेकिंग न्यूज़ | कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
Mahrajganj06 Nov

ब्रेकिंग न्यूज़ | कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

ब्रेकिंग न्यूज़ | कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी पंजाब। अमृतसर…

पूरी खबर पढ़ें →
डीजीपी राजीव कृष्ण ने 5 नवंबर से 17 नवंबर तक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश निरस्त करने के दिए निर्देश
Mahrajganj06 Nov

डीजीपी राजीव कृष्ण ने 5 नवंबर से 17 नवंबर तक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश निरस्त करने के दिए निर्देश

लखनऊ/ उत्तर प्रदेश। रिपोर्ट: बुध्देश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी दीपावली और छठ पूजा को देखते हुए यूपी भर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!