Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 412 जोड़ों की शादी, जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद

15 Oct 2026, 02:46 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सिद्धार्थनगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 412 जोड़ों की शादी, जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद - SIDDHARTHNAGAR, उत्तर प्रदेश

303 हिंदू, 64 बौद्ध और 45 मुस्लिम जोड़े विवाह बंधन में बंधे नवदंपतियों को गृहस्थी का सामान देकर सुखमय जीवन की दी गई शुभकामनाएं

सिद्धार्थनगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 412 जोड़े शादी के बंधन में बंधे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बगल स्थित खाली प्रांगण में आयोजित भव्य समारोह में हिंदू, बौद्ध और मुस्लिम समुदाय के जोड़ों का उनके रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल, बांसी विधायक जय प्रताप सिंह, कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही समेत कई जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान नवदंपतियों को गृहस्थी का सामान देकर उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की गई।

सिद्धार्थनगर में 14 अक्टूबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में कुल 412 जोड़ों ने वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की। इनमें हिंदू समुदाय के 303, बौद्ध धर्म के 64 और मुस्लिम समुदाय के 45 जोड़े शामिल रहे। सभी जोड़ों का विवाह उनकी धार्मिक परंपराओं के अनुसार संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद जगदम्बिका पाल, विधायक जय प्रताप सिंह, विधायक श्यामधनी राही, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन और मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
✍️ रिपोर्टर, कृष्ण कुमार गुप्ता, सिद्धार्थनगर

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हाईकोर्ट ने तीन महीने के भीतर ग्राम पंचायतों के चुनाव कराने का आदेश दिया है
Siddharthnagar15 Oct

हाईकोर्ट ने तीन महीने के भीतर ग्राम पंचायतों के चुनाव कराने का आदेश दिया है

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। जस्टिस अजीत कुमार और…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में 3 बोरी यूरिया खाद के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, नेपाल में ऊंचे दाम पर बेचने की थी तैयारी
Siddharthnagar15 Oct

सिद्धार्थनगर में 3 बोरी यूरिया खाद के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, नेपाल में ऊंचे दाम पर बेचने की थी तैयारी

सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) की सीमा…

पूरी खबर पढ़ें →
डुमरियागंज में तीन युवाओं की मौत से शोक, सपा प्रदेश सचिव रामफेर उर्फ अंशु यादव ने परिजनों से मिलकर जताई संवेदना
Siddharthnagar15 Oct

डुमरियागंज में तीन युवाओं की मौत से शोक, सपा प्रदेश सचिव रामफेर उर्फ अंशु यादव ने परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौरा बनगवा में हुए दर्दनाक हादसे में तीन युवाओं की आकस्मिक…

पूरी खबर पढ़ें →
99 अभ्यर्थियों को वितरित किए गए 138 नाम निर्देशन पत्र, 16 अक्टूबर तक जमा होंगे नामांकन पाली 14 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत पाली पंचायत समिति क्षेत्र में द्वितीय चरण
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांडः मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को फांसी की सजा
Siddharthnagar15 Oct

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांडः मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को फांसी की सजा

मेरठ। देशभर में सनसनी फैलाने वाले मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!