Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chandrapur

बल्लारपुर में शारदीय नवरात्रि की धूम: महारानी शारदा महिला मंडल द्वारा भव्य माता के जागरण का आयोजन, सैकड़ों भक्तों ने लिया लाभ

14 Oct 2026, 10:49 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बल्लारपुर में शारदीय नवरात्रि की धूम: महारानी शारदा महिला मंडल द्वारा भव्य माता के जागरण का आयोजन, सैकड़ों भक्तों ने लिया लाभ - चंद्रपूर, महाराष्ट्र

बल्लारपुर / ब्यूरो चीफ समीर वानखेड़े – वंदे भारत LIVE TV NEWS*

शारदीय नवरात्रोत्सव के पावन पर्व पर पूरे बल्लारपुर शहर में भक्ति और उत्साह का माहौल छाया हुआ है। शहर के कोने-कोने में दुर्गा और शारदा मंडलों द्वारा देवी की स्थापना कर विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी भक्तिमय श्रृंखला में *बल्लारपुर ची महारानी शारदा महिला मंडल, इंदिरा चौक* की ओर से एक भव्य और दिव्य माता के जागरण का आयोजन किया गया।

*विकी दुपारे ग्रुप की प्रस्तुति ने बांधा समां*

यह भव्य जागरण *विकी दुपारे ग्रुप* द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें माता के एक से बढ़कर एक सुरीले और जोशीले भजनों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक चले इस जागरण में सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। माता के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था।

*कन्नमवार वार्ड में पहली बार हुआ ऐसा आयोजन*

खास बात यह रही कि कन्नमवार वार्ड में पहली बार इस स्तर पर माता के जागरण का आयोजन किया गया था। आयोजन की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जागरण शुरू होते ही संपूर्ण वार्ड *"जय माता दी" और "जयकारा शेरावाली का – बोल सांचे दरबार की जय"* के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। चारों ओर माता के भजनों और ढोल-मंजीरे की धुन पर भक्त झूमते नजर आए। महिलाओं में इस जागरण को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।

*नगराध्यक्षा अलका वाढई ने की माता की आराधना*

इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बल्लारपुर नगर परिषद की नगराध्यक्षा *सौ. अलका वाढई* उपस्थित रहीं। उन्होंने विधि-विधान से माता रानी की पूजा-अर्चना कर जागरण का शुभारंभ किया और माता का आशीर्वाद लिया। उन्होंने महिला मंडल द्वारा किए गए इस सुंदर आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं।

गणमान्य अतिथियों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महारानी शारदा महिला मंडल की पूरी टीम ने अथक परिश्रम किया। इस दौरान मंडल की अध्यक्ष *शुभांगी तिडके*, सचिव नगरसेविका *छाया मडावी*, नगरसेविका *वैष्णवी जुमडे* और नगरसेवक *पवन मेश्राम* विशेष रूप से उपस्थित थे। मंडल की सभी महिला पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया और व्यवस्था संभाली।

आयोजन के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। कन्नमवार वार्ड के नागरिकों ने इस भव्य आयोजन के लिए शारदा महिला मंडल का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित करने की अपेक्षा जताई।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सनातन हिंदू एकता यात्रा का अभिराज सिंह के नेतृत्व में भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा से गूंजा बहेरिया रोड
Sagar15 Oct

सनातन हिंदू एकता यात्रा का अभिराज सिंह के नेतृत्व में भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा से गूंजा बहेरिया रोड

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पूज्य पं. धीरेन्द्र कृष्ण…

पूरी खबर पढ़ें →
बल्लारपुर में शारदीय नवरात्रि की धूम: महारानी शारदा महिला मंडल द्वारा भव्य माता के जागरण का आयोजन, सैकड़ों भक्तों ने लिया लाभ
Chandrapur14 Oct

बल्लारपुर में शारदीय नवरात्रि की धूम: महारानी शारदा महिला मंडल द्वारा भव्य माता के जागरण का आयोजन, सैकड़ों भक्तों ने लिया लाभ

बल्लारपुर / ब्यूरो चीफ समीर वानखेड़े - वंदे भारत LIVE TV NEWS* शारदीय नवरात्रोत्सव के पावन पर्व पर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Palamu14 Oct

रांची में डांडिया ड्रेजल सीजन-3 की धूम, 600 महिलाओं ने किया गरबा-डांडिया

रांची में डांडिया ड्रेजल सीजन-3 की धूम, 600 महिलाओं ने किया गरबा-डांडिया भगवा नारी सेना का भव्य आयोजन…

पूरी खबर पढ़ें →
सारंगी में सार्वजनिक नव दुर्गा मंदिर बस स्टैंड पर नवरात्रि पर गरबो की धूम।
Jhabua14 Oct

सारंगी में सार्वजनिक नव दुर्गा मंदिर बस स्टैंड पर नवरात्रि पर गरबो की धूम।

सारंगी में सार्वजनिक नव दुर्गा मंदिर बस स्टैंड पर नवरात्रि पर गरबो की धूम। वन्दे भारत न्यूज झाबुआ…

पूरी खबर पढ़ें →
सनातन हिन्दू एकता यात्रा का जगह-जगह स्वागत,विधायक लारिया ने क्षेत्रवासियों के प्रति जताया आभार
Sagar14 Oct

सनातन हिन्दू एकता यात्रा का जगह-जगह स्वागत,विधायक लारिया ने क्षेत्रवासियों के प्रति जताया आभार

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पूज्य आचार्य श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
हरिहर मंदिर के वार्षिकोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भव्य भंडारे में हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद
Haridwar14 Oct

हरिहर मंदिर के वार्षिकोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भव्य भंडारे में हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

संदीप गुप्ता जिला संवाददाता हरिद्वार हरिहर मंदिर के वार्षिकोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भव्य भंडारे में हजारों…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!