करु कांदा समझकर जहरीला बेचांदी कांदा खाने से तीन महिलाओं की बिगड़ी तबीयत,नगरी अस्पताल में इलाज जारी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


धमतरी/नगरी। धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक के ग्राम नवागांव सांकरा में करु कांदा समझकर जहरीला बेचांदी कांदा खाने से तीन महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई। तीनों को नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक समय पर इलाज मिलने से तीनों की हालत अब खतरे से बाहर है।
बताया जा रहा है कि नवरात्रि के दौरान गांव की महिलाएं जंगल में कांदा निकालने गई थीं। वहां उन्हें एक कंद मिला जो देखने में बिल्कुल करु कांदा जैसा था। पहचान में भ्रम होने से महिलाओं ने उसे उबालकर खा लिया। खाने के कुछ ही मिनट बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन तत्काल उन्हें नगरी अस्पताल लेकर पहुंचे।
बीमार महिलाओं की पहचान बसंती पति खिलावन पुजारी (42 वर्ष), भुनेश्वरी यादव पति कुंजलाल (36 वर्ष) और पुष्पा यादव पति कुंजल यादव (36 वर्ष) के रूप में हुई है।
घटना की जानकारी पर सर्व यादव समाज युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिनेश यादव सहित हुमन लाल यादव, वीरेंद्र यादव और मनीष यादव अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से उपचार की जानकारी ली।
इस संबंध में डॉ. प्रवीण शांडिल्य ने बताया कि तीनों महिलाओं को समय पर अस्पताल लाया गया, उपचार जारी है और स्थिति नियंत्रण में है।
उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि जंगल से मिलने वाले किसी भी कंद को बिना पूरी पहचान के न खाएं, कुछ कंद बेहद जहरीले हो सकते हैं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

समालखा के गांव किवाना मे आज प्रशासन ने अवैध कॉलोनीयों पर चलाया पीला पंजा। 32 एकड़ मे बनी…
पूरी खबर पढ़ें →
करनाल के सेक्टर 3 मे एक 32 वर्षीय ड्राइवर अपने कैंटर के केबिन मे मृत पाया गया। मौके…
पूरी खबर पढ़ें →
करनाल के सेक्टर 3 मे एक 32 वर्षीय ड्राइवर अपने कैंटर के केबिन मे मृत पाया गया। मौके…
पूरी खबर पढ़ें →
कुरुक्षेत्र मे रोडवेज कर्मचारियों और प्राइवेट बस संचालको मे बसों के टाइम टेबल को लेकर हुई धक्कामुकी। रोडवेज…
पूरी खबर पढ़ें →
कुरुक्षेत्र मे रोडवेज कर्मचारियों और प्राइवेट बस संचालको मे बसों के टाइम टेबल को लेकर हुई धक्कामुकी। रोडवेज…
पूरी खबर पढ़ें →
जींद मे पूर्व सरपंच ने जमीन के मामले मे अपने ही बेटे को अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोलिया…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।