Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sonbhadra

अन्याय पर चला श्रीराम का बाण, सुग्रीव को मिला खोया हुआ राजपाट

17 Oct 2026, 08:07 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
अन्याय पर चला श्रीराम का बाण, सुग्रीव को मिला खोया हुआ राजपाट - SONBHADRA, उत्तर प्रदेश

80वीं रामलीला में राम-सुग्रीव की मित्रता, बाली वध और राज्याभिषेक का भावपूर्ण मंचन; व्यास दिलीप कुमार कन्नौजिया की चौपाइयों ने बांधा समां

महुली, सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_मित्रता का मान, अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और धर्म की विजय का संदेश लेकर महुली की ऐतिहासिक 80वीं रामलीला की नौवीं निशा भावपूर्ण प्रसंगों से सराबोर रही। दुद्धी ब्लॉक के श्री राजा बरियार शाह खेल मैदान में आयोजित रामलीला में भगवान श्रीराम-सुग्रीव की मित्रता, बाली वध और सुग्रीव के राज्याभिषेक का जीवंत मंचन किया गया। कलाकारों के सजीव अभिनय, प्रभावशाली संवाद और व्यास दिलीप कुमार कन्नौजिया की मधुर वाणी ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। रामायण आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। पूरा मैदान जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।
लीला का आरंभ माता शबरी के आश्रम से हुआ। माता शबरी से भेंट के बाद भगवान श्रीराम और लक्ष्मण माता सीता की खोज में ऋष्यमूक पर्वत पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात सुग्रीव से हुई। अपने ही भाई बाली के भय से राज्य और सम्मान गंवा चुके सुग्रीव ने प्रभु श्रीराम को अपनी व्यथा सुनाई। सुग्रीव की पीड़ा जानकर श्रीराम ने उन्हें न्याय दिलाने का वचन दिया। इसी के साथ दोनों के बीच मित्रता की ऐसी मिसाल कायम हुई, जिसमें विश्वास, समर्पण और संकट में साथ निभाने का संदेश निहित था।
इसके बाद सुग्रीव ने बाली को युद्ध के लिए ललकारा। दोनों भाइयों के बीच भीषण संघर्ष हुआ। समान रूप-रंग के कारण पहली बार श्रीराम बाली और सुग्रीव में अंतर नहीं कर सके। दूसरी बार सुग्रीव के गले में पहचान के लिए माला पहनाई गई। युद्ध के दौरान उचित अवसर पर भगवान श्रीराम ने बाली का वध कर दिया। इस प्रसंग ने दर्शकों को अन्याय के विरुद्ध खड़े होने और मित्रता के वचन की महत्ता का संदेश दिया।
बाली के अंतिम क्षणों का मंचन भी प्रभावशाली रहा। इसके बाद सुग्रीव को किष्किंधा का राजपाट वापस मिला। लक्ष्मण ने सुग्रीव का राज्याभिषेक कराया तथा अंगद को युवराज बनाया। इस प्रकार सुग्रीव को उनका खोया हुआ सम्मान और अधिकार प्राप्त हुआ।
पूरे मंचन के दौरान व्यास दिलीप कुमार कन्नौजिया ने रामायण की भावपूर्ण चौपाइयों और सजीव वर्णन से दर्शकों को बांधे रखा। रामलीला समिति के पदाधिकारी अरविंद जायसवाल, वीरेंद्र कुमार कन्नौजिया, अमित कुमार कन्नौजिया, विकास कुमार, जितेंद्र जौहरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*
Ayodhya18 Oct

*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*

*ब्रेकिंग न्यूज़ अयोध्या* *अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या* पावन नवरात्रि के अवसर पर धर्मनगरी अयोध्या में भक्ति का…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में भाकियू टिकैत ने मांगों के संबंध में उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
Moradabad17 Oct

कांठ में भाकियू टिकैत ने मांगों के संबंध में उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

कांठ में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों और किसानों ने विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!