कांठ की सीओ ने मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जागरूक
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कांठ की पुलिस क्षेत्राधिकारी कांठ सुनीता दहिया ने कांठ और छजलैट थाने की महिला सुरक्षा टीम (एमएसटी) के साथ मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कांठ तहसील में छात्राओं और महिलाओं को सरकार द्वारा महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक किया।

इस दौरान उन्हें आपातकालीन सेवाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, एम्बुलेंस सेवा 108, महिला हेल्पलाइन 181, वीमेन पावर लाइन 1090, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930, आपातकालीन सेवा 112 सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही जरूरत पड़ने पर इन सेवाओं का उपयोग करने और किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित हेल्पलाइन पर सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान बालिकाओं को महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा से जुड़े अधिकारों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षा संबंधी जानकारी भी दी गई। उनके साथ कांठ थाने की महिला उपनिरीक्षक सोनम सहित एमएसटी टीम भी रही।
Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV News**नगर निगम पाली ने आमजन से अतिक्रमण हटाने की अपील की** पाली, 16 अक्टूबर। नगर निगम पाली द्वारा…
पूरी खबर पढ़ें →
आगरा में पुलिस पर लगे गंभीर आरोप घटना थाना रकाबगंज क्षेत्र के रावली की है। आगरा में पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति कर्तव्यों पर आधारित रही है और इन्हीं कर्तव्यों…
पूरी खबर पढ़ें →
*ब्रेकिंग न्यूज़ अयोध्या* *अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या* पावन नवरात्रि के अवसर पर धर्मनगरी अयोध्या में भक्ति का…
पूरी खबर पढ़ें →
करनाल के सेक्टर 12 के पास मेन रोड पर दो बाइको मे जबरदस्त टककर हुई जिसमे दोनो बाइक…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ.संजय गौड ने बताया कि हाल ही में प्रदेश भाजपा…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।